सत्य खबर, सफीदों । हरियाणा व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर, सफीदों में संपन्न हुआ। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग थे । अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जींद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने की। इस सम्मेलन में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यापारी के साथ ज्यादति सहन नहीं की जाएगी अगर किसी भी अधिकारी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए ज्यादति करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में सरकारी विभागों में पूरी तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी अधिकारी सेवा शुल्क लेना अपना अधिकार समझते हैं। सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार व्यापार व उद्योग ठप्प होते जा रहे हैं। सरकार व्यापारियों को रियायतें देने की बजाए जीएसटी में बढ़ोतरी करने में लगी हुई है जबकि पूरे विश्व में जीएसटी की दरें भारत देश में सबसे ज्यादा है। उसके बावजूद भी केंद्र सरकार तन ढकने के लिए कपड़ा, रेडिमेंट कपड़ा, फुटवेयर पर 1 जनवरी 2022 से जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करके देश की 135 करोड़ जनता पर टैक्स का बोझ लाद रही है जबकि देश व प्रदेश का व्यापारी 2 साल से कोरोना महामारी के कारण भारी नुकसान में चल रहा है। सरकार कोरोना महामारी में बंद दुकानें व फैक्ट्रियों के बिजली व पानी के बिल, हाउस टैक्स तक लेकर निंदनीय कार्य किया है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ने के कारण हरियाणा में बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ी है। जबकि सरकार उद्योगों के माध्यम से प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने की बात कहकर युवाओं को गुमराह कर रही है। जब सरकार उद्योगपतियों को सुविधा व रियायतें नहीं देगी तो हरियाणा में नए उद्योग कैसे लगेंगे। हरियाणा में जो पहले उद्योग बंद हुए हैं जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं सरकार अभी तक उनको तो रोजगार दे नहीं पाई है जिसके कारण प्रदेश के युवा व बेरोजगारों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ने के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन व्यापारी व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, हत्या, अपहरण व चोरी की वारदात ना होती हो। प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी खत्म करने के लिए प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को ज्यादा से ज्यादा रियायतें देनी चाहिए। व्यापार मंडल जींद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी बजरंग गर्ग के नेतृत्व में एकजुट है और व्यापारी व उद्योगपतियों की हर समस्या हल कराने के लिए व्यापार मंडल 40 सालों से व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष कर रहा है। व्यापार मंडल सफीदों प्रधान विजय गर्ग, युवा प्रधान हिमलेश जैन, प्रदेश सचिव राज कुमार मित्तल व व्यापारी प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व सफिदों शहरी प्रधान विजय गर्ग, व्यापार मंडल जिंद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, सिरसा जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, अम्बाला जिला प्रधान नीरू वढे़रा, सर्राफा एसोसिएशन प्रदेश उपप्रधान दिवेन्द्र वर्मा, व्यापार मंडल जिंद शहरी प्रधान ईश्वर गोयल, युवा व्यापार मंडल सफीदों प्रधान हिमलेश जैन, यमुनानगर जिला प्रधान अनिल भाटिया, प्रदेश उपप्रधान केवल सिंह खरबंदा, गोहा प्रधान विनोद जैन, जुता एसोसिएशन प्रधान सुलेख जैन पानीपत, झझर जिला प्रधान सोहन सिंह गुज्जर, हरियाणा शूज एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष राम पाल धीर, प्रदेश प्रचार मंत्री पवन तनेजा सोनीपत, प्रदेश सचिव पवन बुवानीवाला भिवानी, प्रदेश सचिव रमेश खुराना रोहतक, गुरूगांव प्रधान बबलू गुप्ता, प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, असंध प्रधान रामनिवास जिंदल, प्रदेश उपप्रधान राहुल जैन, प्रदेश उपप्रधान कैलाश गोयल कुरूक्षेत्र, हांसी प्रधान विनय जैन, शाहाबाद प्रधान उमेश गर्ग, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पंचकुला, अग्रोहा ब्लाक प्रधान आनन्द मित्तल, टोहाना प्रधान राजेन्द्र ठकराल, प्रदेश प्रचार मंत्री प्रवीन गर्ग पलवल, राजीव गुप्ता कैथल, ललीत अग्रवाल कालका आदि व्यापारी प्रतिनिधी भारी संख्या में मौजूद थे।
Scrap Copper trading Scrap Copper wire recycling Metal reclamation and recovery
Copper cable scrap export market, Environmental metal disposal, Copper scrap supply chain management