सत्य खबर, पानीपत
पानीपत के अंसल सुशांत सिटी के रहने वाले आर्यन ने महज 3 साल और 9 महीने की उम्र में हरियाणा बुक ऑफ रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज किया है।बच्चे ने 48 सेंकेंड में 40 देशाें के झंडे देखकर उनके उनके देशाें के नाम बताएं हैं, जाेकि अब तक का हरियाणा यंगेस्ट रिकाॅर्ड भी है। उसका सपना अंतरिक्ष यात्री बनने का है।
https://sat.magzian.com/video-news-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87/
मां निकिता उप्पल ने बताया कि आर्यन ने 48 सेकेंड में 40 देशाें के नाम बताकर बनाया हरियाणा बुक ऑफ रिकाॅर्ड है। इससे पहले देश के किसी एक राज्य के एक बच्चे ने 20 देशाें के झंडे बताकर रिकाॅर्ड बनाया था। 8 दिसंबर 2020 काे हरियाणा बुक ऑफ रिकाॅर्ड की साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। 15 दिसंबर काे उनके घर पर हरियाणा बुक ऑफ रिकाॅर्ड से सर्टिफिकेट व ट्राॅफी आई थी।
अंतरिक्ष यात्री बनने का है सपना
मां निकिता ने बताया कि आर्यन प्री नर्सरी में डीपीएस स्कूल में पढ़ता है। वह स्कूल में बच्चाें काे पढ़ाती हैं। आर्यन के पिता मनन उप्पल बिल्डर हैं। बेटा बड़ा हाेकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है। उससे शुरू से ही अंतरिक्ष के बारे में, अलग-अलग देशाें के कल्चर के बारे में जानने का शाैक है।
48 सेकेंड की बनाई थी वीडियो
निकिता उप्पल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद 48 सेकेंड की वीडियो बनाई थी। दीवार पर 40 देशाें के झंडे के चिन्ह लगाए गए। फिर उन झंडाें काे देखकर आर्यन ने सभी देशों के नाम 48 सेकेंड में सही बताए। फिर वीडियो काे अपलाेड किया गया। इससे पहले उसने स्कूल में कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्हें जीता भी है।
Aluminium scrap brokerage Scrap aluminium customer relationships Scrap metal procurement strategies