सत्य खबर
हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े राज्य में पार्टी संगठन और सरकार को नई धार देंगे। वह संगठन और सरकार की कमियों को दूर कर उसे नई दिशा देने के लिए कार्य करेंगे। वह पांच दिन के प्रवास पर पहुंच रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दौरे से फ्री होते ही तावड़े हरियाणा का रुख करेंगे। महाराष्ट्र के रहने वाले तावड़े को हाल ही में हरियाणा भाजपा का प्रभार सौंपा गया है।
तावड़े महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हेंं सरकार और संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव हासिल है। हरियाणा भाजपा को किसी नेता विशेष की छाप से आजाद करने के लिए तावड़े को हरियाणा का प्रभारी बनाकर भेजा गया है।
हरियाणा के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने आ रहे नए प्रभारी विनोद तावड़े
तावड़े से पहले राज्यसभा सदस्य डा. अनिल जैन हरियाणा भाजपा के प्रभारी थे। उनके नेतृत्व में ही दो चुनाव लड़े गए और भाजपा सत्ता में आई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हरियाणा में अब भाजपा को मजबूत और संघर्षशील नेतृत्व की जरूरत है। भाजपा-जजपा गठबंधन की हाल ही में बरोदा उपचुनाव में करारी हार हुई है। अब निकट भविष्य में कुछ शहरी निकायों तथा पंचायतों के आम चुनाव आने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए यह दूसरी परीक्षा की घड़ी होगी।
भाजपा हाईकमान को लग रहा कि हरियाणा में पार्टी को नए सिरे से मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी के आठ मंत्री 2019 का विधानसभा चुनाव हार गए, जबकि दो मंत्रियों विपुल गोयल और राव नरबीर को टिकट नहीं मिले। पिछले मंत्रियों में सिर्फ अनिल विज और डा. बनवारी लाल चुनाव जीते हैं। इसलिए पार्टी को महसूस हो रहा कि भाजपा संगठन में न केवल नई जान फूंकने की आवश्यकता है, बल्कि कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच की दूरी को खत्म करने की दिशा में भी गंभीरता से काम किया जाना बाकी है।
दिल्ली और चंडीगढ़ समेत हरियाणा में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे पाच दिन
भाजपा ने करीब दो माह पहले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बरोदा का चुनाव उनकी प्रधानी में लड़ा गया। बरोदा में हार के लिए संगठन के साथ-साथ सरकार खासकर गठबंधन की खासी किरकिरी हुई है। इसलिए पार्टी न केवल बरोदा की हार पर गंभीरता से मंथन करने का इरादा रखती है, बल्कि हार का कारण बने विषयों में सुधार के लिए एक्शन प्लान तैयार करेगी।
विनोद तावड़े अपने प्रभाव से हरियाणा के भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज की रिपोर्ट प्राप्त कर चुके हैं। उसका अध्ययन करने के बाद वह न केवल पार्टी के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात करेंगे, बल्कि जोनवार चार बैठकें कर हर जिले के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनके साथ सह प्रभारी झारखंड की अन्नपूर्णा देवी के भी हरियाणा प्रवास पर आने की संभावना है।
https://sat.magzian.com/4000-anganwadi-upgraded/
हरियाणा भाजपा के सह मीडिया प्रभारी रणदीप घनघस के अनुसार नए प्रभारी पांच दिन के हरियाणा प्रवास पर आ रहे हैं। उनका प्रवास 25 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। तावड़े 25 नवंबर को दिल्ली में भाजपा के सांसदों तथा केंद्रीय मंत्रियों के साथ संगठन के विषय पर बातचीत करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को चंडीगढ़ में भाजपा के विधायकों तथा मंत्रियों के साथ उनकी बैठक होगी। तावड़े मंत्रियों व विधायकों से अलग-अलग मुलाकात भी कर सकते हैं। बैठक में सभी विधायकों के साथ बातचीत कर संगठन के बेहतर संचालन पर बातचीत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि तावड़े के बाकी तीन दिन के दौरे को तीन चरणों में बांटा गया है। वह 27 नवंबर को कुरूक्षेत्र में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को हिसार तथा 29 नवंबर को गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इन तीनों कार्यक्रमों में आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा, जिसका कार्यक्रम अलग से घोषित होगा। तावड़े का कहना है कि हरियाणा आ जाएं। फिर तमाम मसलों पर बात करेंगे।
‘तावड़े हर पहलू पर करेंगे बातचीत
” हरियाणा भाजपा के प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े और सह प्रभारी के तौर पर अन्नपूर्णा देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जल्द ही हरियाणा के प्रवास पर होंगे तथा पार्टी नेताओं, सरकार के लोगों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। बातचीत के दौरान हर पहलू पर बात होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बातचीत कर पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है
Sustainable aluminium recovery Aluminum scrap processing equipment Metal recyclable waste solutions
Scrap economic trends Ferrous scrapyard Iron scrap recovery and reclaiming
Ferrous material recycling customer satisfaction, Iron scrap processing equipment, Metal scrap yard management