सत्यखबर, चढ़ीगढ़
कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है.. आपको बता दे की हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से हड़कंप है। राज्य में एक दिन में ही 40 नए कोरोना वायरस के 40 पॉजिटिव मरीज सामने आए। राज्य में मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सबसे अधिक 23 मेवात जिले में मिले हैं। फरीदाबाद जिले में 6 नए कोरोना पॉजिटिव पकड़ में आए हैं। येसभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। हरियाणा के 16 जिलों में कोरोना वायरस पहुंच गया है।
हरियाणा में लॉकडाउन के बावजूद विदेश से लोगों का आना जारी
बता दे की हरियाणा में लॉकडाउन के बावजूद विदेश से लोगों का आना जारी है। मंगलवार को 2562 लोग और विदेश से आए। हरियाणा में अभी तक कुल 19 हजार 964 लोग विदेश से लौटे हैं। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में 831 लोग आए हैं जिनकी निगरानी की जा रही। 621 लोगों को अस्पतालों में रखा गया है। प्रदेश में 479 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है और 2318 लोगों में से 1710 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
https://www.youtube.com/watch?v=Bc1tEp53V4Y
Scrap aluminium product reclamation Aluminium scrap value assessment Metal reuse center