सत्यखबर,हिसार
हरियाणा में काेराेना के संग अब भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राज्य में तापमान में लगातार वृद्धि होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हाे रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का बहाल निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। हिसार में सबसे बुरा हाल है। यहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हिसार देश के तीन सबसे गर्म शहरों में है। देश में सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में राजस्थान का पिलानी शहर पहले स्थान पर है। यहां तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हिसार तीसरे पायदान पर है। अगर हरियाणा के सभी शहरों से तुलना की जाए तो हिसार प्रदेश में सबसे सर्वाधिक तापमान वाला शहर दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश में सर्वाधिक तापमान वाले शहर
पिलानी, राजस्थान- 46.7
चूरू, राजस्थान- 46.6
हिसार, हरियाणा- 46.1
आगरा, उत्तर प्रदेश- 46.1
झांसी, उत्तर प्रदेश- 46.1
कोटा, राजस्थान- 45.9
आने वाले तीन दिनों में तापमान रहेगा गर्म
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक चला जाता है तो उस दिन को मौसम विज्ञान में हॉट डे घोषित किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों का रिकार्ड देखेंगे तो मई माह के आखिरी दिनों में अक्सर काफी गर्मी रहती है। इसका कारण है कि मई में सूर्य की रोशनी सीधे आती है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
आने वाले तीन दिन रहेंगे गर्म
डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आगामी 26 मई तक आमतौर पर मौसम गर्म और खुश्क रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही गर्म हवाएं यानि लू भी चलेगी। इस समय किसान फसलों में आवश्यकतानुसार पानी दें। सब्जियों व फलदार वृक्षों में थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी दें। इसके साथ ही नरमा की बिजाई का काम जल्द से जल्द समाप्त करें।
हरियाणा की खबरे यहां देखे
https://www.youtube.com/watch?v=dV0DfT7hQT0
Aluminium scrap recycling capacity Aluminium scrap ecological footprint Salvage metal recycling
Metal reclamation depot Ferrous metal recycling industry Iron scrap disposal facility
Ferrous metal remarketing, Iron scrap preparation, Industrial metal waste disposal