सत्यखबर चंडीगढ़ (अशोक छाबड़ा) – अब पूरा हरियाणा कोरोना की चपेट में है। एक भी जिला ऐसा नहीं है,जहां कोरोना का एक्टिव मरीज नहीं है। एक दिन पहले ही कोरोना मुक्त हुए अम्बाला में फिर नया केस आने से सभी जिलों में 1 से लेकर 107 तक ऐसे हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में एक साथ 10 जिलों में 50 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे ज्यादा गुड़गांव में 16, फरीदाबाद में 15, सोनीपत में 11, हिसार में दो और पंचकूला, अम्बाला, जींद, करनाल, राहतक व रेवाड़ी में एक-एक केस सामने आया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 788 पर पहुंच गई है। जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा 356 हुआ है।
एक दिन में फरीदाबाद में दो और गुड़गांव में तीन मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब 420 मरीज बाकी रहें हैं। खास बात यह है कि हरियाणा में विभिन्न राज्यों से आए जमाती भी ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 128 जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। इसकी पुष्टि डीजी हेल्थ एचबी कांबोज ने की है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 412 मरीज पिछले 14 दिनो में मिले हैं। जबकि बाकी इससे कुछ ही दिनों से ज्यादा के हैं। जबकि जमाती मार्च के आखिर और अप्रैल के पहले सप्ताह में ही ज्यादा मिले थे।
40 नए सर्विलांस पर आए
24 घंटे में 2743 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2642 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। 488 लोगों सर्विलांस का समय पूरा हुआ है। 40 नए लोग सर्विलांस पर आए हैं।
आज तक की स्थिति
23805 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा।
13787 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
62377 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
56440 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
784 हो चुकी है संक्रमितों की संख्या।
5157 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
https://www.youtube.com/watch?v=WMZxh0GmT5E
Scrap aluminium assessment Aluminium scrap alloy separation Scrap metal ecological impact