सत्यखबर, चण्डीगढ़
टोक्यो ओलंपिक के खिलाडिय़ों को सम्मान राशि व नौकरी का प्रस्ताव पत्र शुक्रवार शाम को सौप दिया जाएगा। ऐसा करने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। यह जानकारी हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर दी है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शुक्रवार सांय एक कार्यक्रम का आयोजन कर टोक्यो ओलंपिक खेलों में विजेता सभी खिलाडिय़ों को जहां हरियाणा सरकार की तरफ से घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
वहीं उन्हें नौकरी के लिए प्रस्ताव पत्र भी दे दिया जाएगा। इतनी शीघ्रता से खिलाडिय़ों के लिए यह काम करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। जिससे प्रदेश के खिलाडिय़ों में खेलों में ओर भी अच्छा करने की लालसा पैदा होगी। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद हरियाणा खेलों व खिलाडिय़ों के लिए विदेशों में जाना जाएगा।
Aluminium recycling emerging technologies Eco-conscious aluminium recycling Non-ferrous scrap metal