सत्य खबर, चण्डीगढ़। तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषण होने के बाद अब हरियाणा में भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए कमर कसना शुरु कर दी है। बुधवार को नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर बुलाई है। यह मीटिंग दो बजे शुरू होगी।
हरियाणा में 19 नगर परिषद व 58 नगर पालिकाएं
प्रदेश में 19 नगर परिषद व करीब 58 नगर पालिकाएं है। इसमें से कुछ को छोड़कर सभी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कार्यकाल पूरा हुए करीब 6 महीने हो गए, लेकिन हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के चलते माहौल सकारात्मक न होने के कारण चुनाव करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कार्यकाल खत्म होने के बाद संबंधित एसडीएम को नगर परिषद व नगर पालिकाओं का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
अबकी बार होगा अध्यक्ष का सीधा चुनाव
हरियाणा सरकार ने नगर निगम की भांति ही नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव भी सीधे ही करवाने का फैसला लिया हुआ है। इस संबंध में सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चेयरमैन और वार्ड आरक्षण का ड्रा भी निकाला दिया है। यह ड्रा करीब 6 महीने पहले निकाला जा चुका है।
शहरी मतदाताओं में भाजपा की अच्छी पैठ
प्रदेश में पंचायती चुनावों का मामला अभी पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में लंबित है। शहरी मतदाताओं में भाजपा की अच्छी पैठ है। ऐसे में सरकार पंचायती चुनावों से पहले शहरी निकाय के चुनाव करवा सकती है। ताकि पंचायती चुनावों से पहले माहौल अपने पक्ष में बनाया जा सके।
किसान आंदोलन के कारण गांवों में भाजपा का विरोध
कृषि कानूनों के कारण गांवों में भाजपा का विरोध है। इस विरोध के बीच बीते माह अक्टूबर में ऐलनाबाद में उपचुनाव हुए, जिसमें इनेलो ने दोबारा से जीत हासिल की। वहीं भाजपा उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा। शहर में भाजपा का पहले की तरह ही प्रदर्शन बेहतर था। ऐसे में अब जब कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा हो चुकी है तो पार्टी को अब किसानों के विरोध की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं।
इसलिए भाजपा ने नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव करवाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेना शुरू कर दी है। इस बारे भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख संजय आहुजा ने बताया कि दो बजे पार्टी ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई है।
Scrap aluminium sales Scrap aluminium documentation Metal waste reclaiming center
Metal waste reclamation and reuse Ferrous material security Scrap iron reclamation center
Ferrous metal storage, Iron and steel reclaiming facility, Metal waste management