बारिश सत्य खबर, चंडीगढ़
मौसम विभाग ने आज हरियाणा में आज बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में ज्यादातर शहरों में आसमान साफ रहेंगे और तपती दोपहरी होगी। ऐसे में कल गुरुवार को हरियाणा के जिन 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी वहां उमस के साथ बेहताशा गर्मी हो सकती है।
प्रदेश में ज्यादा उमस वाले क्षेत्र कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर, पानीपत, जींद, रोहतक, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी और गुरुग्राम हैं।
ये भी पढ़े…अनशन तोड़ा तो बलदेव सिरसा की बिगड़ी तबीयत, जानिए क्या हुआ…
हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह अच्छी बारिश हुई थी हालांकि हरियाणा मौसम विभाग ने दोबारा मानसून एक्टिव होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 26 जुलाई से प्रदेश में दोबारा गरज.चमक के साथ मुसलाधार बारिश होगी जो कि किसानों की फसलों के लिए काफ ी अच्छा है। खासकर धान की फसल के लिए ये बारिश किसी वरदान से कम नहीं होगी। वहीं प्रदेश वासियों को गर्मी से भी राहत प्रदान करेगी।
Scrap copper recycling plant Copper scrap market insights Industrial scrap metal management
Copper cable melting, Metal repurposing center, Copper scrap sustainability certifications