सत्य खबर, सिरसा
किसानों पर दर्ज देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों किसानों को बेल पर रिहा करने के बाद किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है, लेकिन गुरुवार देर रात तक बलदेव सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा। बलदेव सिरसा फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टर उनके उपचार में जुटे हैं। वहीं बलदेव सिंह की तबीयत को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि बलदेव सिंह की हालत में फिलहाल सुधार है।
हमारी टीम उन पर नजर रखे हुए है और अभी घबराने की बात नहीं है। वहीं किसान नेता गुरप्रीत गिल ने कहा कि 80 साल की उम्र में भी बलदेव सिंह सिरसा किसानों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, वो तब तक अनशन पर बैठे रहे जब तक उनकी रिहाई नहीं हो गई। अब गिरफ्तार हुए किसानों की रिहाई हो गई तो उन्होंने अनशन तोड़ दिया पर आज उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं।
ये भी पढ़े…डीजीपी मनोज यादव और आईजी वाई पूरन विवाद हुआ समाप्त, जानिए कैसे…
किसान नेता ने बताया कि फि लहाल बलदेव सिंह की हालत में सुधार है और उम्मीद है की उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि गत 11 जुलाई को हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हमले के मामले में पुलिस की ओर से दो नामजद और करीब 100 किसानों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पांच किसानों को गिरफ्तार भी किया गया था। इन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बलदेव सिंह सिरसा आमरण अनशन पर बैठ गए थे। वहीं गुरुवार को किसानों की रिहाई होने के बाद बलदेव सिंह ने नारियल पानी पीकर अपना अनशन खत्म किया था। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
Scrap aluminium supply Scrap aluminium sustainability initiatives Metal reclaiming and reutilization center
Industrial metal salvage Ferrous material yard security Iron waste reclaiming services
Ferrous material recycling technology, Iron scrap handling equipment, Metal scrap yard solutions