सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में दो दिन के ब्रेक के बाद आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट में मूसलाधार बारिश का अनुमान होता है। इस अलर्ट में चक्रवात के कारण मौसम के बहुत अधिक खराब होने की आशंका होती है जो कि सडक़ और वायु परिवहन को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जान और माल की क्षति भी कर सकता है। ऐसे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है।
यह भी पढें:- सोनू सूद से मिलने हजारों किमी साइकिल चलाकर पहुंचा फैन, देखें वीडियो
ऑरेंज अलर्ट में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और जींद में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल होता है। इस अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सावधान रहें।
Aluminium recycling global impact Aluminium scrap end-of-life solutions Eco-friendly metal recycling