सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त होते ही चंद ही घंटों में किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। यह बात हलका सफीदों के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वरुण खर्ब ने कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के कर्जे माफ करने का वायदा किया था। जिससे महज चंद ही घंटों में किसानों का कर्जा माफ कर दिया।
खर्ब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में 18 हजार करोड़, छत्तीसगढ़ में 6100 करोड़ व मध्यप्रदेश में 2 लाख रुपये तक का किसानों का कर्जा माफ किया है। जिससे किसान वर्ग में काफी खुशी छाई हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी इसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को बहकाकर वोट हथियाएं थे। भाजपा ने किसानों, गरीबों, व्यापारियों व मजदूरों समेत हर वर्ग का शोषण किया है।
Aluminium waste treatment Recycling aluminium material handling Metal waste repurposing facility