सत्य खबर, पंचकूला । हरियाणा में लूटेरी दुल्हन से जुड़े कई मामले सामने आए थे लेकिन हाल ही में पुलिस ने एक लूटेरी दुल्हन का पर्दाफाश कर दिया है। पंचकूला में एक दुल्हन शादी के बाद अपने शादी में मिले सभी गहने लेकर मायके चली गई और ससुराल जाने से इंकार कर दिया।
मामला पंचकूला के सेक्टर 9 का है, सुनीता शर्मा नाम की महिला ने सिटी महिला थाने में बीडी फ्लोर मिल एरिया की पूजा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सुनीता का आरोप था कि पूजा ने ‘जीवन साथी डॉट कॉम’ पर अपनी शादी के लिए प्रोफाइल डाल रखा था।
सुनीता ने अपने बेटे सत्यम के लिए पूजा से रिश्ते की बात चलाई। प्रोफाइल में पूजा को कुंवारी बताया गया था। जिसके बाद साधारण तरीके से हाथी खाना मंदिर कैंट में पूजा और सत्यम की शादी हुई। सुनीता ने बताया कि शादी का सारा खर्च उनके परिवार ने उठाया था।
शादी के बाद पूजा के मांग करने पर सोने की दो अगूंठियां, मंगल सूत्र, टॉप्स, डायमंड सेट जैसे अन्य गहने बनवाए थे। लेकिन छोटी से कहासुनी को लेकर पूजा अपने गहनों के साथ मायके चली गई। और बाद में ससुराल जाने से इंकार कर दिया।
सुनीता के मुताबिक उन्हें शादी के बाद पता चला कि पूजा की दो शादियां पहले हो चुकी हैं, यही नहीं एक जगह रिश्ता भी तय था। पूजा ने कोई तलाक भी नहीं लिया है। दो शादियों की जानकारी मिलने के बाद सुनीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
महिला पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पूजा की पहली शादी कुरुक्षेत्र के कर्ण कुमार के साथ और दूसरी शादी करनाल के एक गांव में संदीप कुमार के साथ जून 2019 को हुई थी। यह शादी लाडवा के गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर डेरा में की गई थी। तीसरी शादी सत्यम के साथ हुई।
सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद पूजा ने 17 नवंबर 2021 को कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जो खारिज हो गई। उसके बाद अब दोबारा याचिका लगाई थी।
वही गिरफ्तारी से बचने के लिए दुल्हन ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। याचिका का विरोध करते हुए महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि आरोपी दुल्हन से सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने हैं। जमानत मिलने पर दुल्हन गवाहों को डरा धमका सकती है या विदेश में भाग सकती है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद गिरफ्तारी पर तो रोक लगा दी है, लेकिन 3 दिन के भीतर पुलिस की जांच में शामिल होने के आदेश दिए।
Aluminium scrap catalyst recovery Aluminium recycling regulations and compliance Metal residue
Metal treatment services Ferrous scrap recycling efficiency Iron recycling and recovery
Ferrous metal reusing, Iron scrap recycling and reclamation, Scrap metal reconstruction