सत्यखबर हरियाणा (अशोक छाबड़ा) – शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या 854 पहुंच गई। प्रदेशभर में 36 नए मरीज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मरीज 12 मरीज सोनीपत में मिले हैं। इसके अलावा गुड़गांव और फरीदाबाद में 9-9 मरीज, कैथल और पंचकूला में 2-2, रोहतक और नूंह जिले में 1-1 मरीज मिला है। शुक्रवार को प्रदेश में 12वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में कोरोना की वजह से यह 5वीं मौत हुई है। मरने वाली लड़की बल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कॉलोनी की रहने वाली थी। 17 साल की यह लड़की कैंसर से पीड़ित थी।
दो दिन पहले ही उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसकी पुष्टि जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने की। युवती का दाह संस्कार कोविड-19 मरीजों के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया गया। फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। इससे पहले फरीदाबाद में ही सेक्टर-18 में रहने वाले बुजुर्ग की बीते सोमवार को मौत हुई थी।
रिकवरी रेट 54.33 प्रतिशत
हरियाणा में शुक्रवार को 25 पुराने मरीज ठीक हुए। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद अब कुल 464 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि 377 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 13 मरीज फरीदाबाद से डिस्चार्ज हुए। वहां अब 75 कुल मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि सोनीपत व गुड़गांव से 5-5 है।
https://www.youtube.com/watch?v=0IMRNxKF9Cg
Aluminium recycling ecosystem Aluminium scrap value recovery Metal waste pricing
Metal waste compacting Ferrous scrap recycling equipment Iron scrap recovery center
Ferrous material industry developments, Iron scrap management services, Metal waste reclamation plant