सत्य खबर, चण्डीगढ़
प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने वाले प्री.मानसून के गुजर जाने के बाद अब एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान फिर से तापमान में बढ़ौतरी होगी। हालांकि 29 जून से फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
बता दें कि पिछले कई दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश व बुंदाबांदी होने से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली थी। जिसके बाद किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई थी। दरअसल पिछले काफी दिनों से प्रदेश वासी भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे थे। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अब फिर से तापमान में बढ़ौतरी होगी। हालांकि पहले से कम ही होगी।
हरियाणा : जारी हुए 25 जून के पेट्रोल-डीजल के दाम,जानिए अपने शहर का दाम
लेकिन 29 जून से राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में प्री मानसून हवाओं तथा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 16 जून रात्रि से प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां शुरू हुई थी। जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से बादल और हवाओं के साथ बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा जबकि 29 जून से राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून समय से कुछ पहले ही प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। इससे प्रदेश के लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को बहुत ही फायदा होगा।
दरअसल प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बारिश उनके लिए सोने पे सुहागे वाला काम करती है। वहीं अभी कई दिन तक प्रदेश वासियों को एब बार फिर से गर्मी झेलने को तैयार रहना चाहिए।
Aluminium scrap material testing Recycled aluminium products Metal reprocessing operations
Scrap metal evaluation Ferrous material distribution network Iron metal waste
Ferrous metal recycling fairs, Iron scrap recovery plant, Scrap metal salvage
Scrap metal smelting Ferrous material safety Iron recovery facility
Ferrous material handling services, Iron scrap reclamation processing, Scrap metal resale