हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : इन जिलों में पड़ेगा तूफान फेंगल का प्रभाव

सत्य खबर, हिसार ।

दक्षिण भारत में आए तूफान फेंगल का असर आज से उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने फेंगल के कारण हरियाणा समेत अन्य उत्तरी राज्यों में घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से एक दिसंबर तक घने कोहरे से प्रभावित रहेंगे। इससे दैनिक गतिविधियों और दृश्यता में बाधा आ सकती है। इसे देखते हुए हरियाणा के 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?
Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?

वहीं, पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिरसा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सोनीपत का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।

 

इनमें कोहरे का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं।

Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!
Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!

 

मौसम विभाग ने इन जिलों में विजबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही वाहन चालकों को सचेत किया गया है कि कोहरे के दौरान अपने वाहनों में फॉग लैंप और अन्य जरूरी सुविधाएं साथ रखें।

Back to top button