सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में मानसून की धीमी गति के चलते गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 9 से 11 जुलाई तक हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं पूर्व के आंकलन में कुछ बदलाव भी नजर आ रहा है। सोनीपत, पानीपत व करनाल 3 ऐसे जिले हैं जहां इन तीनों दिन बारिश होने की संभावना है।
वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल ऐसे जिले हैं जहां 9 से 11 जुलाई तक किसी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है। यहां एक दो स्थानों पर हलकी बौछार संभव है। पहले जहां 10 जुलाई को 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था अब नए बुलेटिन में यह केवल उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर तक ही सिमट कर रह गया है। बता दें कि मानसून को लेकर हर रोज नया पूर्वानुमान घोषित किया जा रहा है जबकि अभी तक मौसम विभाग के अनुसार बारिश नहीं हुई।
हालात बारिश के अनुकूल
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खीचड़ ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आने और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ आने की संभावना बनी है। ऐसे में 9 जुलाई रात्रि से 11 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। आज ये है पूर्वानुमान
अगर बात 9 जुलाई की करें तो फिलहाल जीटी रोड पर पंचकूला से सोनीपत तक ही बारिश होगी। इसमें भी कुछ जिलों में में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो कुछ में बदरा जमकर बरसेंगे। बिखरी बारिश का मतलब है कि एक जिले में कहीं पानी गिरे और कहीं पर धरती सूखी रह जाए। शनिवार को पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बरसात की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
रविवार को बारिश यहां संभव
10 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में जहां भारी वर्षा की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी तथा चरखी दादरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
11 को यहां बारिश संभावित
11 जुलाई को लेकर मौसम विभाग का जो पूर्वानुमान है उस पर यकीन करें तो पूरे प्रदेश में से केवल सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम व करनाल में ही बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश के शेष 18 जिलों में बारिश को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।
इससे प्रदेश के लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को बहुत ही फायदा होगा। दरअसल प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बारिश उनके लिए सोने पे सुहागे वाला काम करती है।
Copper recycling expertise Copper scrap market trends Scrap metal pricing strategies
Copper cable scrap granulation, Metal recycle yard, Copper forgings recycling
Aluminium scrap heat treatment Aluminium scrap market outlook Scrap metal tracking systems
современный медицинский центр профилактики купить справку из медцентра где можно купить медицинскую справку в Москве