सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही प्री-मानसून हवाओं ने दस्तक दे दी है. जिसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले 2 दिन तक बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही ये बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर बरसी है. वहीं प्रदेश में बारिश होने से तापमान में भी 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि प्रदेश में काफी समय से लोग गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर झेल रहे थे. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में हीट वेव का समापन होने वाला है. लोगों को एक सप्ताह से हीट वेव के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जून तक हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना जताई है. जिसके लिए विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है.
हरियाणा : 18 जून को जानिए अपने शहर के राहत भरे पेट्रोल-डीजल रेट
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ 38°C 25°C
अम्बाला 38°C 25°C
भिवानी 39°C 28°C
फरीदाबाद 38°C 25°C
फतेहाबाद 37°C 31°C
गुड़गांव 39°C 25°C
हिसार 39°C 27°C
करनाल 36°C 25°C
जींद 37°C 31°C
कुरुक्षेत्र 38°C 24°C
मेवात 38°C 25°C
पंचकूला 34°C 27°C
पानीपत 37°C 25°C
रेवाड़ी 38°C 33°C
रोहतक 38°C 25°C
सिरसा 40°C 28°C
सोनिपत 39°C 31°C
चरखी दादरी 39°C 28°C
राज्य में बारिश होने से उत्तरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं. बता दें प्रदेश में ये बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी. मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 18, 19 और 20 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. बारिश से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही ये बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी बनेगी और तापमान में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Aluminum scrap recycling best practices Aluminium scrap dismantling Scrap metal import restrictions
Metal waste dismantling Ferrous material market expansion Iron reclaiming solutions
Ferrous material processing efficiency, Iron recycling center, Metal scrap reprocessing plant