सत्यखबर, चढीगढ़
हरियाणा के सीएम मनोहरल लाल की सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह यमुनानगर के गूंदियानी माजरी का रहने वाला था। उसने गोली क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका है।
सीएम सिक्योरिटी में तैनात गूंदियानी माजरी निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली उनकी कनपटी से पार होकर दीवार से टकराई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर बराबर के कमरे में सो रहे उसकी मां व पिता पहुंचे। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। वारदात का पता लगते ही एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी रणधीर सिंह व थाना प्रभारी गुरदेव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से सबूत जुटाए गए।
https://www.youtube.com/watch?v=a8POldxmJ_g
जितेंद्र दो दिन पहले घर आया था। यहां से दोपहर को फिर वापस ड्यूटी पर चला गया था। शुक्रवार को वह फिर ड्यूटी से वापस आया। अक्सर वह सर्विस रिवाल्वर साथ ले आता था। रात को वह अपने कमरे में था। जबकि उसकी मां व पिता अलग कमरे में सो रहे थे।रात करीब दस बजे पिता प्यारेलाल को जितेंद्र के कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी, तो वह दौड़कर कमरे में पहुंचे। जहां जितेंद्र मृत पड़ा था। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद ही पुलिस को पता लगा। पुलिस ने जांच की, जिसमें सामने आया कि जितेंद्र ने खुद ही कनपटी पर रखकर गोली चलाई।
जितेंद्र ने गांव की ही युवती से लव मैरिज की थी। वर्ष 2012 में उनकी शादी हुई थी। इस शादी से पांच साल का बेटा व एक बेटी है। जिस समय यह वारदात हुई। उस समय जितेंद्र की पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक के पिता प्यारेलाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घर में किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। जितेंद्र का छोटा भाई होमगार्ड में ड्यूटी करता है। रादौर थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि परिवार से बात की गई। उन्होंने मानसिक परेशानी की वजह से जितेंद्र के आत्महत्या किए जाने की बात कही है। फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है।
Aluminium recycling machinery advancements Scrap aluminum reprocessing Metal recycling and reusing solutions
Metal waste recovery and recycling Ferrous material processing facility Iron scrap recovery center
Ferrous material handling, Iron reprocessing services, Metal recycling and recovery