सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कस्बा तरावड़ी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमते बेसहारा एवं अवारा पशु एक तरफ जहां हादसों का सबब बन रहे हैं, वहीं लोगों के लिए सिरदर्द भी बने हुए हैं। सडक़ों पर घूमते पशुओं के कारण रोजाना कोई न कोई हादसा घटित हो जाता है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। नगरपालिका की ओर से छह से सात महीने बाद भी इन बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या की ओर ध्यान ही नही दिया गया। सामाजिक संस्थाओं ने बेसहारा पशुओं को पकडऩे की मांग को लेकर नगरपालिका को कई बार ज्ञापन भी दिए, यही नही इसके अलावा युवा बोलेगा मंच ने तो शहर में बढ़ती पशुओं की संख्या को लेकर नपा में खूंटा गाडक़र पशु भी बांधकर रोष जताया, लेकिन फिर भी नगरपालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा रहा।
कार्रवाई न करने के मामले को लेकर नगरपालिका अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि उनके पास बेसहारा पशुओं को पकडक़र बांधने का स्थान तक नही है तो यदि वह पशुओं को पकड़ भी लेंगे तो उन्हें बांधेंगे कहां पर। तरावड़ी के अंजनथली रोड, सौंकड़ा रोड, नड़ाना रोड, लल्याणी रोड व ओवरब्रिज के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमते पशुओं के कारण रोजाना कोई न कोई हादसा हो जाता है। पशुओं की यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई बार तो बेसहारा पशुओं ने आसपास से जा रहे बुर्जूगों को भी सींग मारकर घायल कर दिया।
कुल मिलाकर यह कहना उचित होगा कि हादसे के लिए तैयार ही रहिए, क्योंकि नगरपालिका प्रशासन इस समस्या के समाधान करवाने के लिए असमर्थ हैं, क्योंकि नगरपालिका प्रशासन के पास पशुओं को बांधने के लिए उचित स्थान नही है, इसलिए नगरपालिका शहर में घुमते बेसहारा पशुओं पर लगाम नही लगा सकती।
सुबह पांच बजे टकराए वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रंबा मोड़ के पास बेसहारा पशुओं के कारण हादसा हो गया। जब जी.टी. रोड से वाहन गुजर रहे थे तो अचानक एक साईड से कई अवारा पशु जी.टी. रोड के बीच में आ गए। जिस कारण पशुओं से टकराते हुए कई वाहनो की टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे गुरविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे यहां पर अचानक कई पशु बीच में आ गए। जिस कारण उन्होने बेरक लगाई तो पीछे से आ रहे वाहनों ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में खुद उसकी भी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र निवासी डिम्पल ने बताया कि अवारा पशुओं के बीच में आ जाने के कारण वह भी चपेट में आ गए।
नगरपालिका तरावड़ी की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाता है। कुछ दिनों पहले भी अभियान चलाकर नगरपालिका कर्मचारियों ने पशु पकड़े थे। आगे भी नगरपालिका का पशु पकड़ों अभियान जारी रहेगा। एक समस्या यह भी है कि नपा के पास पशुओं को बांधने की जगह तक नही है। जल्दी ही इस समस्या का भी समाधान निकाला जाऐगा।
Copper scrap pricing strategies Copper scrap commodity trading Scrap metal inventory tracking
Copper cable scrap export permits, Scrap metal sourcing solutions, Scrap copper logistics optimization