सत्यखबर,हिसार
हिसार के बवाल के बाद हिसार पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है । पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर अपने घायल जवानों की जानकारी दी है। पुलिस ने अपने प्रेस नोट में किसानों को उपद्रवी बताया है।
ये भी पढ़े… हिसार लाठीचार्ज की चौतरफा निंदा, जानें क्या बोले राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी
जारी प्रेस नोट में हिसार पुलिस ने लिखा कि हिसार में चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन के बहाने उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर हमला बोला और पथराव भी किया। इस हमले में 5 महिला पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपद्रवियों ने जिंदल ओवर ब्रिज के नीचे लगे पुलिस नाके को भी तोड़ा।
पुलिस प्रवक्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उपद्रवियों ने सबसे पहले नहर पुल पर स्थापित किए गए बैरिकेड को तोड़ा और बैरिकेड नहर में फेंक दिए। इसके बाद उपद्रवियों ने जिंदल ओवर ब्रिज के नीचे बैरिकेड को भी तोड़ा और वहां डीएसपी अभिमन्यु लोहान के साथ धक्कामुक्की की। उपद्रवी जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किए गए चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल परिसर में घुसने लगे और वहां लगाए गए बैरिकेड हटा दिए। इस जगह पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के पांव पर भी चोट लगी है।
पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर भारी पथराव कर दिया। इन उपद्रवियों ने पुलिस के पांच वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम के समापन की सूचना देने के 45 मिनट बाद भी इन लोगों ने अस्पताल की परिधि में घुसने की कोशिश की, जहां कोरोना संक्रमितों के इलाज का कार्य आज ही शुरू हुआ है। इनमें से कई उपद्रवी शराब पिए हुए थे और इनकी मंशा बड़े स्तर की हिंसा और तोडफ़ोड़ करना था।
Scrap Copper refining Scrap Copper wire prices Scrap metal logistics services
Copper cable scrap packaging, Scrap metal compliance, Scrap copper pickup