सत्यखबर,हिसार
हिसार में हजारों किसानों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में किसान सुबह क्रांतिमान पार्क में पहुंचे। तो वही क्रांतिमान पार्क पहुंचे एक किसान रामचंद्र खरब की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
ये भी पढ़े… हिसार में जुटे हजारों किसान, जो किसानों पर हुई एफआईआर का करेंगे विरोध
वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी चौकस है। पुलिस ने क्रांतिमान चौक से लेकर लघु सचिवालय तक तीन नाके लगाए हैं। लघु सचिवालय के बाहर थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। 12 बजे तक किसानों के जुटने की उम्मीद है।
बता दें कि प्रशासन ने 26 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं। सभी को अलग अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। रेपिड एक्शन फोर्स, हरियाणा आर्म्ड पुलिस के अलावा 7 जिलों की पुलिस तैनात की गई है। जिसमें करीब 4 हजार से अधिक पुलिस कर्मी हैं।
Aluminium waste emissions Scrap aluminium material separation Scrap metal collection services