हिसार, सत्य खबर
टिक-टाॅक स्टार भाजपा नेत्री साेनाली फौगाट और सचिव सुल्तान सिंह जब बालसमंद मंडी में पहुंचे ताे उन्हाेंने आढ़ती की दुकान पर बैठकर कुछ देर तक बातचीत की। समर्थक व माैजूद लाेग आढ़ती की दुकान पर चाय पीने लगे। कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस दौरान दोनों के बीच मंडी परिसर में शेड बनवाने, फर्श, गेट बनवाने और सरकारी खरीद को लेकर बातचीत हो रही थी।
इसी बीच सोनाली फौगाट और सचिव दोनों मंडी का निरीक्षण करते हुए करीब 30-40 कदम दूर पर चले गए। इस दाैरान अचानक साेनाली फौगाट व सचिव के बीच क्या बात हुई कि सचिव को पिटना शुरू कर दिया। नेत्री समर्थकों ने काफी धुनाई की। इसके बाद सचिव छुड़वाकर भागते हुए आढ़ती की दुकान में घुस जाते हैं और बाेलते हैं बचा लाे मार देंगे। इसके बाद वायरल हुए वीडियाे वाला सीन शुरू हाेता है। फिर साेनाली फौगाट थप्पड़ व सैंडिलाें से पीटना शुरू करती हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो दोनों के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद के हैं। वहीं बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है। एसपी का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
1. दरअसल, इस मामले के बाद इस घटना काे अलग-अलग एंगल से जाेड़कर देखा जा रहा है। सचिव की मानें ताे साेनाली फौगाट काे किसी ने गलत गाइड किया कि विधानसभा चुनाव के दाैरान सुल्तान सिंह सचिव ने उनका मुखालफत की। वह पहले से ही उनके प्रति गुस्सा थी।
2. दूसरा इन दिनों मंडी में चल रहे चने की फसल की तुलाई में गड़बड़ के मामले से भी जाेड़कर देखा जा रहा है। क्याेंकि चने की खेती करने वाले जिले में आदमपुर हलके के किसान अधिक हैं। ऐसा जाेड़कर देखा जा रहा है किसानाें के साथ हाे रहे ऐसे मामले से साेनाली गुस्साई हुई थीं।
थप्पड़ मारते हुए साेनाली ने कहा कि आपकाे जितने थप्पड़ मारे जाएं इतने कम हैं। कैसे कही आपने ये बात। किसी के लिए मेरे मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। मारना ताे दूर की बात है। आपके घर में मां-बहन नहीं है क्या। क्या साेचकर ये शब्द बाेले मुझे इस बात का जवाब दाे। आपकी कही माफी है क्या? एक औरत काे भद्दा मजाक करना किसने सिखाया आपकाे? सचिव बाेलता है आपने जाे काम कहा वाे मैंने नाेट कर लिया। साेनाली ने कहा- काम काे छाेड़ाे काम ताे हाे जाएंगे। शेड बनाओ वह ताे सरकारी खाते से बनेगा ही। थाना इंचार्ज काे बुलाओ। माैके पर खड़े लाेगाें की आवाज आ रही थी कि आपकी बाेलने की भाषा क्या थी सचिव साहब?
हमें क्या सम्मान से जीने का अधिकार नहीं है। इस दाैरान पांच बार सैंडिल मारे। इस दाैरान पुलिस कर्मचारी बाेलते हैं क्या बात हुई। दाैरान सचिव बाेलता है कि मैंने ताे बहनजी ने जाे काम किया मैंने नाेट कर लिए। शेड बनाने के लिए कहा मैंने नाेट कर लिया। फौगाट ने कहा कि इसने मुझसे इतनी बदतमीजी से बात की। इसने गलत भाषा इस्तेमाल की। इसके खिलाफ रिपाेर्ट लिखाे।
Aluminium recovery Aluminium scrap recycling plant Transport regulations for scrap metal handling