सत्यखबर, हिसार
बता दे की प्रदेश की कई मंडियों में किसानों के हंगामे के चलते जिले के सभी मंडियों में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी है। हर मंडी में 10 से 15 जवान तैनात कर दिए हैं। हिसार में प्रशासन ने धान खरीद के लिए आठ केंद्र बनाए हैं। इसमें बरवाला, बांस, हांसी, लोहारी राघो, नारनौंद, उकलाना, बालसमंद, दौलतपुर शामिल हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस की तैनात की गई है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मंडियों में राउंड लगा रहे हैं।
बरवाला अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद एमएसपी पर शुरू हो गई है। बुधवार को फूड सप्लाई ने दो किसानों की लगभग 100 क्विंटल पीआर धान की खरीद की। हालांकि कई और धान की ढेरियां भी बिकने के लिए मंडी में पड़ी हैं। बरवाला अनाज मंडी में एक अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद भी हैफेड द्वारा एमएसपी पर शुरू की जाएगी। परंतु नरमा-कपास की सरकारी खरीद के लिए अभी किसानों को 10 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=oSJY8AL-tvU
बरवाला अनाज मंडी में नरमा-कपास की सरकारी खरीद कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की जानी है। इसके लिए कॉटन कॉरपोरेशन इंडिया ने टेंडर निकाल दिए हैं। इन्हें 5 तारीख को खोला जाना है। इसके बाद ही नरमा की खरीद लगभग 10 तारीख के बाद ही शुरू हो पाएगी। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश सचिव सौरभ मित्तल ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि किसानों की फसलों की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जाए और इन फसलों की खरीद सभी मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से ही की जानी चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=V5Aa5Lh1_ts
Scrap aluminium export regulations Aluminium scrap analytics Metal recovery processing