सत्यखबर, रोहतक
जिले के गांव किलोई के शिव मंदिर में भाजपाइयों को किसानों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मामले में आए दिन नए नए मोड़ आ रहे है। किसी भी हाल में यह मामला ठंडा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब 6 दिन बाद आज किलोई चौपाड़ में हुड्डा खाप की पंचायत हुई। पंचायत में खाप के 40 गांव के लोग शामिल हुए। जिन्होंने फैसला लिया कि 10 सदस्यों की एक टीम डीसी और एसपी से मिलने के लिए जाएगी। इनकी मांग है या तो दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए नहीं तो इस मुकदमे बाबत अगर गांव में पुलिस किसी भी नामजद या अन्य आरोपी को उठाने, पूछताछ के लिए आएगी तो पुलिस को बंधक बना लिया जाएगा। इसके अलावा सांसद अरविंद शर्मा के खिलाफ हुड्डा खाप ने मोर्चा खोल दिया है। ईंट से ईंट बजाने का बयान पंचायत में सर्वसम्मति से दिया है। पंचायत में अरविंद शर्मा को खुली चेतावनी है कि वह अब हुड्डा खाप के किसी भी गांव में घुसकर दिखाएं।
ये भी पढ़ें… महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, छेड़छाड़ का था मामला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम कार्यक्रम का हरियाणा के रोहतक जिले के गांव किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लाइव प्रसारण किया गया था। इसे देखने भाजपा के करीब 150 नेता व कार्यकता गए थे। जैसे ही इस बारे में किसानों को भनक लगी थी, किसानों ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच कर मंदिर में ही सभी को बंधक बना लिया था। मौके पर चार जिलों के एसपी समेत तीन जिलों की पुलिस फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स को सुरक्षा में तैनात किया गया। आखिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर पूरे 8 घंटे 11 मिनट बाद शाम 5:41 बजे उन्हें छोड़ा गया था। अगले दिन सांसद ने दिया था विवादित बयान किलोई प्रकरण के अगले दिन भाजपा ने हरियाणा कांग्रेस का पुतला फूंका था। पुतला विशेष तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का फूंका था। पुतला फूंकने के बाद शहर के छोटूराम चौक पर खड़े होकर कार्याकताओं को संबोधित करते हुए रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और खासतौर से दीपेंद्र हुड्डा यह बात सुन लें कि जिस ने भी मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई तो उसकी आंख निकाल लेंगे और जिसने भी हाथ उठाया, उसका हाथ काट लेंगे।
Scrap aluminium quality standards Aluminum recycling imports Scrap metal reclamation and recovery yard