सत्यखबर,दिल्ली
घर में या घर के आस पास हो रही बुरी घटनाओं को देखते हुए बच्चे भी आजकल जागरुक हो गए हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बिहार से सामने आया है। शेखपुरा टाउन थाना में शुक्रवार की शाम एक 10 वर्ष का बच्चा अपनी दादी के साथ पहुंचा और पिता पर आरोपों की झड़ी लगा दी। पुलिस भी उसकी बातों को सुनकर दंग रह गई।
ये भी पढ़े… राकेश टिकैत ने कहा- किसान आंदोलन की जीत होगी, क्योंकि ये वैचारिक क्रांति है..
थाने में दस साल के बच्चे ने कहा कि मेरा बाप शराब पीता है। नशे में घर आने के बाद हंगामा करता है। उसे जेल भेजवा दें। लड़के ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा। यह मामला आदर्श थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी बीरो यादव का पुत्र संजीव कुमार से जुड़ा हुआ है। आदर्श थाना में जानकारी देते हुए संजीव कुमार ने बताया कि उसके पिता हर दिन शराब पीकर आते हैं और घर पर हंगामा करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। इसीलिए परेशान होकर पुलिस से शिकायत करने के लिए वह पहुंचा है।
पहले भी जा चुका है जेल
वहीं उसके साथ आई उसकी दादी शांति देवी ने बताया कि वह शराब के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। छूट कर आने के बाद उसकी नशे की आदत और भी बढ़ गई है। आए दिन हंगामा कर करता है। परिवार के लोगों से मारपीट करता है। नशे के आदी मेरे बेटे ने जीना मुहाल कर दिया है। उधर इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद राम ने किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है। हालांकि बच्चे ने थाना परिसर में ही सारी जानकारी मीडिया कर्मियों को दी है। थाने के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत का उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है।
Aluminium heat sink scrap recycling Scrap aluminium repurposing solutions Scrap metal reclaiming and repurposing