सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में लगातार 12वें दिन मंगलवार को भी कोरोना के नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। 24 घंटे में 1409 नए मरीज मिले। जबकि 1557 मरीज ठीक हुए। इससे रिकवरी दर बढ़कर 93.82% पर पहुंच गई है। नए मरीजों में 698 (49%) संक्रमित सिर्फ गुड़गांव व फरीदबाद में मिले हैं। वहीं, चार जिलों- महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, नूंह और पलवल में 10 से कम मरीज मिले हैं।
संक्रमण का घटता स्तर राज्य के लिए सुकुनू देने वाला है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग को इस वक्त बड़ी चिंता धरने पर बैठे किसानों को लेकर है। मंगलवार को ही सोनीपत में आंदोलन कर रहे किसानों की स्क्रीनिंग कर 919 किसानों का तापमान जांचा गया। 1423 किसानों काे मास्क दिए गए और 2230 को दवा दी गई।
422 किसानों को इम्यूनिटी बुस्टर डोज दी गई, ताकि कोरोना से बचाव रहे। वहीं, झज्जर में अब तक सामान्य बीमार 863 किसानों का इलाज किया गया। अब तक कुल 2,47,389 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 2,32,108 ठीक हो चुके हैं। अभी 12,643 (5.11%) सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 313 की हालत गंभीर है। अब मरीजों की संख्या दोगुनी होने में 72 दिन लग रहे हैं।
एक दिन में 17 मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा हिसार में 4, कैथल, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर में 2-2, गुड़गांव, जींद, अम्बाला, सोनीपत, रोहतक में 1-1 मौत हुई। अब तक कुल 2638 लोगों की जान जा चुकी है।
24 घंटे में 35383 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को 24151 लोगों की जांच हुई थी। अब तक 3842153 लोगों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख लोगों पर जांच का आंकड़ा 151564 तक पहुंचा है। अभी 40472 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। अब तक हुई जांच में 6.43% की रिपोर्ट पॉजिटिवट आई है।
Aluminium recycling industry news Aluminium recovery center Metal waste reclaiming facility