सत्य खबर, दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कोहराम है। ठंड की वजह से ठिठुरन बनी हुई है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थम गई है बावजूद इसके मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफदरजंग में आज सुबह 5.30 बजे तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में उसी समय पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर के बीच रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली -एनसीआर के अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश ,बिहार, पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाके, असम और त्रिपुरा में सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया।
Aluminium recycling machinery Aluminium scrap handling safety Scrap metal remodeling