सत्यखबर,पलवल
20-20 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों से रिमांड के दौरान पुलिस ने 9 वारदातों का खुलासा किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व बाइक बरामद की है। इससे पहले भी आरोपी लूट, चोरी और चैन स्नेचिंग की 15 वारदातों का खुलासा कर चुके हैं।
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गांव किठवाडी निवासी सुनील, लोकेश व गांव चांदहट निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी सुनील ने लूट की 5 वारदातों का खुलासा किया है। लूट की सभी वारदातों को गन प्वाईंट पर अंजाम दिया गया। लोकेश ने लूट की 4 वारदातों का खुलासा किया है। लूट की सभी वारदातों के सीन भी रिक्रिएट किए गए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। याद रहे कि बीती 21 मई को गांव किठवाडी निवासी संजय को गोली मार दी। संजय की शिकायत पर पुलिस ने सुनील, लोकेश व अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 15 वारदातों का अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर कडाई से पूछताछ की तो 9 अन्य वारदातों का करना स्वीकारा। आरोपियों ने टोटल 24 संगीन वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=-gmgmDM44iA
Aluminum scrap market Scrap aluminum market analysis Metal reclaiming center