किसान नेता राकेश टिकैत का बयान, बीजेपी सीबीआई और ईडी का भूत की तरह कर रही इस्तेमाल

राकेश टिकैत आज राजस्थान जा रहे थे ,जहां दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित बावल में राकेश टिकैत ने किसानों से मुलाकात की। राकेश टिकैत ने कहा कि शामलात की भूमि को सरकार छीनना चाहती है , सरकार का मंडी बंद करने का प्लान है और फसलों पद एमएसपी सरकार नहीं दे रही है। जिसके लिए किसानों को दोबारा बड़ी लड़ाई के लिए तैयार करने के लिए वो अलग अलग जगहों पर बैठक कर रहे है।

विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के रेड पर राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेज किया करते थे उसी तरह से बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई और ईडी का भूत की तरह इस्तेमाल कर रही है और कमल का फूल वो ताबीज  जिसे पहनने के बाद से सरकारी भूत लोगों को परेशान नहीं करेगा ।

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading