अग्निवीर भर्ती : अग्निवीर भर्ती : रेवाड़ी सहित अन्य तीन जिलों के युवाओं के लिए थल सेना में निकली भर्ती

चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर को रेवाड़ी, भिवानी, दादरी जिला की सभी तहसीलों के युवा भर्ती रैली में भाग लेंगे। इसके अलावा 19 नवंबर तक महेंद्रगढ़, सतनाली, नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, कनीना, भिवानी, लोहारू, बवानीखेड़ा, बहल, सिवानी, तोशाम, बावल, दादरी, बौंद कलां, बाढड़ा क्षेत्र के युवा उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए शारीरिक परीक्षा देंगे।

इन पदों पर निकली भर्ती

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को रिजर्व डे रहेगा तथा 21 नवंबर को अग्निवीर क्लर्क एवं स्टोर कीपर पद के लिए तथा 23 नवंबर को अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी और 24 नवंबर को अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।

सुबह तीन बजे से आठ बजे तक होगी युवाओं की एंट्री

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवा अपने एडमिट कार्ड के अनुसार निश्चित तिथि व समय पर स्टेडियम परिसर में पहुंच जाएं। भीम स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह तीन बजे से आठ बजे तक युवाओं की एंट्री होगी। उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती रैली का समापन 25 नवंबर को होगा।

ये है जरुरी दस्तावेज

सभी उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज व पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आएं। इस भर्ती रैली को लेकर कोई भी युवा दलाल के चंगुल व बहकावे में न फंसे। सेना में भर्ती हमेशा योग्यता के आधार पर की जाती है।

 

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading