Tag: Today Rewari Update

  • Rewari: खरखड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के तीसरी के बच्चे की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने किया केस दर्ज

    Rewari: खरखड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के तीसरी के बच्चे की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने किया केस दर्ज

    Rewari: जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला धारुहेड़ा कस्बे के गाँव खरखड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल का है। जहाँ पीड़ित बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है। पीड़ित बच्चे की माँ का कहना है कि वो राजस्थान के रहने वाले है। जो धारुहेड़ा की बीपीएल कॉलोनी में रहते है। गुरुवार को जब दोपहर में वो अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई तो उसने देखा की बच्चे की शर्ट पर काफी निशान थे।

    जिसके बाद माँ ने शर्ट ऊपर करके देखा तो बेटे की कमर और कान पर काफी चोट के निशान थे। बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि माँ बेटे की चोट देखकर फुट –फुटकर रोने लगी। जिसके बाद वो घर पहुँचे और भाई की मदद से पुलिस में शिकायत दी गई। बच्चे ने बताया कि लात-घूसों और डंडे से उसकी पिटाई करके बाल खींचे गए ।

    इस मामले में धारुहेड़ा पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर आरोपी टीचर अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

     

     

  • Nuh violence update: रेवाड़ी मे भी धारा 144 लागू, नुंह हिंसा के घायल पहुंचे रेवाड़ी, सुनाई आपबीती

    Nuh violence update: रेवाड़ी मे भी धारा 144 लागू, नुंह हिंसा के घायल पहुंचे रेवाड़ी, सुनाई आपबीती

    Nuh violence update: नूंह जिला में साम्प्रदायिक तनाव के मद्देनजर रेवाड़ी के जिलाधीश एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला रेवाड़ी में कानून के बेहतर अनुपालन कराए जाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की है। सोमवार देर शाम जिलाधीश इमरान रजा द्वारा आदेश जारी किए गए। जारी आदेश में आगामी आदेशों तक जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। बता दें कि रेवाड़ी जिले से भी फोर्स, दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां नूंह भेजी गई है।

    हिंसा मे घायल 10 लोग पहुंचे रेवाड़ी

    बता दें कि भिवानी जिले से भी लोग बस में सवार होकर नूंह गए थे। घायल सुधांशु ने बताया कि वो बस में सवार थे। तभी अचानक उनपर पथराव शुरू कर दिए गया। बस में से कुछ लोग उतरकर इधर उधर भाग निकले, कुछ घायलों को तावडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बस में वो करीबन दस लोग बचे थे। जिन्हे बस से उतारा गया और मोबाइल पैसे छीन लिए गए। उनके पास बस ड्राइवर भी नहीं था। जिसके बाद घायल हुए उनके एक साथी ने बस ड्राइव करके जैसे-तैसे उन्हे रेवाड़ी पहुंचाया। फिलहाल करीबन दस लोग रेवाड़ी पहुंचे है जिन्हे सभी के चोट है। घायल निजी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।

    Nuh violence update

    रेवाड़ी जिले मे धारा 144 लागू

    जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में जिला में किसी भी सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने व सार्वजनिक स्थान पर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी प्रकार के लाइसेंसी हथियार या फायर आर्म्स, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। ये आदेश जिला में तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं जोकि आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशों की अवहेलना करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Nuh violence update

     

     

  • Farmers block road: रेवाड़ी मे किसानों ने मंडी के सामने किया रोड़ जाम, अचानक सरसों की खरीद प्रक्रिया बंद करने से रोष

    Farmers block road: रेवाड़ी मे किसानों ने मंडी के सामने किया रोड़ जाम, अचानक सरसों की खरीद प्रक्रिया बंद करने से रोष

    Farmers block road: रेवाड़ी के बावल रोड़ स्थित बीठवाना सब्जी मंडी के सामने रोड़ जाम करके बैठे किसानों ने कहा कि जबतक खरीद प्रक्रिया दौबारा शुरू नहीं कि जाती है। तबतक वो रोड़ जाम करके बैठे रहेंगे। बता दें कि करीबन 20 दिनों से मंडी में 5450 रूपय एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद प्रक्रिया चल रही थी। इस बार बिना रोस्टर के किसानों को मंडी में बुलाया गया। इसलिए किसानों को घंटों लाइन में खड़ा होना  पड़ रहा है।

    देर रात से लाइन में लगे हुये थे किसान

    किसान आधी रात में आकर लाइन में लगने को मजबूर है। क्योंकि बिना लाइन में लगे वो अपनी सरसों सरकारी रेट पर नहीं बेच पायेंगे। रोजाना की तरह आज भी किसान देर रात से लाइन में लगे हुये थे। लेकिन दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे अचानक कह दिया गया है कि आगे सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। इतना सुनकर किसान भड़क गए और उन्होने रोड़ जाम (Farmers block road) कर दिया।

    हेफेड करेगा सरसों की खरीद

    जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस और अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बातचीत करने के लिए किसानों से एक घंटे का समय माँगा, और किसानों ने जाम खोल (Farmers block road) दिया। लेकिन एक घंटे बाद भी कोई हल नहीं निकला तो किसानों ने दौबारा रोड़ जाम (Farmers block road) कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि खरीद जारी रहेगी। एसडीएम ने कहा कि नेफेड का टारगेट पूरा हो गया है। इसलिए खरीद प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन सरकार के आदेशों अनुसार खरीद जारी है। अब हेफेड सरसों की खरीद करेगी।

    रोस्टर वाइज़ बुलाते तो नही होती परेशानी

    बहराल हेफेड ने सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन यहाँ अधिकारियों की लापरवाही रही है जो किसानों को बिना मैसेज दिये खरीद रोक दी गई। वहीं दूसरी और अगर मार्कटिंग बोर्ड के अधिकारी किसानों को रोस्टर वाइज़ बुलाते तो किसानों को घंटों लाइनों में भी ना खड़ा होना पड़ता।

  • IPL 2023: आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

    IPL 2023: आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

    IPL 2023: जांचकर्ता ने बताया कि सीआइए स्टाफ रेवाड़ी की टीम कसौला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सीआइए टीम को सूचना मिली कि NH.48 रोड़ पर नजदीक हरसू ढाबा के पास गाड़ी न. HR 36AJ 7699 मार्का सलेरीयो मे बैठकर तीन नौजवान लड़के आज बंगलोर V/S कलकता के बीच चल रहे क्रिकेट मैच (IPL 2023) पर फोन द्वारा लोगो के पैसे दाव पर लगाकर सटटा लगा रहे है।

    सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो तीन युवकों ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन तीन को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियो ने अपना नाम शिव कुमार निवासी लोधाना ,मदन गोपाल निवासी काठुवास व सुनील निवासी काठुवास बताया। पुलिस ने आरोपियों से 7 मोबाइल, दो पावर बैंक, एक सेलेरियो कार बरामद की है। तीनो आरोपियों के खिलाफ कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

     

  • Rewari: रेवाड़ी मे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 12 गिरफ्तार

    Rewari: रेवाड़ी मे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 12 गिरफ्तार

    Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि थाना कसोला पुलिस (Rewari) ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आम लोगों की शांति भंग करने के आरोप में सुलखा निवासी भूपेंद्र, जिला अलवर के ढाकी तिजारा निवासी नरेश पुत्र, यूपी के लीडरपुर हालपता जलालपुर निवासी ऋषि पाल, यूपी के ततारपुर खाद निवासी प्रेमपाल, तिहाड़ा निवासी सरजीत,बिहार के भलुवा सहारन निवासी गोविंद, बोलनी निवासी कुशल व जलालपुर निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया गया।

    इसी प्रकार थाना जाटूसाना, धारूहेड़ा सेक्टर 6 (Rewari) क्षेत्र से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शांति भंग करने के मामले में भोतवास भोंदू निवासी बाबूलाल, नांगल पठानी निवासी जोगिंदर, यूपी के गांव पूरे बल्लू पूरे हाल किराएदार सेक्टर 5 भिवाड़ी निवासी विजय शंकर पांडे व यूपी के परिवहन पुरम हाल किराएदार मिलकपुर भिवाड़ी निवासी दीपक चंद को गिरफ्तार किया गया है।  अभी आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

     

  • BPL Card: रेवाड़ी जिले में जनवरी से मार्च तक बने 5438 नए BPL कार्ड

    BPL Card: रेवाड़ी जिले में जनवरी से मार्च तक बने 5438 नए BPL कार्ड

    BPL Card: भाजपा सेवा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. सतीश खोला ने बताया की जनवरी 2023 में रेवाड़ी जिले में 93494 पीले व गुलाबी कार्ड थे। प्रशासन व सेवा प्रकोष्ठ ने जनता के बीच जाकर लोगों की फैमिली आई डी में हुई गलतियों तथा जागरूकता की कमी के कारण कटे बीपीएल कार्डों (BPL Card) की गलतियों को ठीक करवाया।

    जिसकी वजह से मार्च तक 5438 नई पीले व गुलाबी कार्ड (BPL Card) बनकर आ गए है आगे भी कोई कमी या गलती है तो उसको ठीक करने तथा जनता को जागरूक करने का काम जोरों से चल रहा है। आज सेवा प्रकोष्ठ की टीम ने कतोपुर मौहल्ले की प्रजापत धर्मशाला में कष्ट निवारण कैंप लगाकर मौहल्ले वासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

    bpl card

    bpl card

     

  • Rewari: रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव का बयान, किसानों की मुआवजा राशी को तीसरी फसल बताना निंदनीय

    Rewari: रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव का बयान, किसानों की मुआवजा राशी को तीसरी फसल बताना निंदनीय

    Rewari: बता दें कि आज केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जिले में अधिकारियों के साथ बैठक की है। साथ ही राजस्थान से आ रहे धारुहेड़ा के दूषित पानी के मामले में आगे कानूनी कार्रवाई करने की बात कहीं है। जिसपर रेवाड़ी (Rewari) विधायक चिरंजीव राव ने कहा है कि राव इंद्रजीत चार साल क्या सो रहे थे। जो अब चुनाव पास आने पर उन्हे रेवाड़ी कि याद आई है।

    उन्होने कहा कि अगर राव इंद्रजीत सिंह ने ठीक से काम किया होता तो जनता को यूं परेशान नहीं होना पड़ता। चिरंजीव राव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह को वंदे भारत ट्रेन रेवाड़ी ना रुकने पर अपना विरोध दर्ज करना चाहिए। क्योंकि रेवाड़ी के साथ तो भेदभाव हमेशा होता रहा है। बता दें कि कल वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली से अजमेर के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी। जिसके लिए रेवाड़ी जंक्शन पर रेवाड़ी (Rewari) विधायक मौजूद रहेंगे। रेवाड़ी में केवल कल ट्रेन रुकेगी, वैसे रेवाड़ी में वंदे भारत ट्रेन का स्टोपेज नहीं है।

  • रेवाड़ी मे 4 साल के बच्चे के अपहरण होने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने की तलाश शुरू

    रेवाड़ी मे 4 साल के बच्चे के अपहरण होने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने की तलाश शुरू

    जानकारी के मुताबिक सेक्टर 4 निवासी ललित ने अपने 4 साल के बेटे भावेश का एडमिशन चैतन्या स्कूल में कराया था। सुबह स्कूल जाने के लिए स्कूल वैन घर के सामने आकार रुकी और ललित की पत्नी ने भावेश को स्कूल जाने के लिए स्कूल वैन में बैठा दिया। जिसके थोड़ी देर बाद चैतन्या स्कूल की वैन भी घर के सामने आकार रुकी। तब ललित की पत्नी को लगा कि उसके बच्चे का अपहरण

    पुलिस ने शुरू की जांच

    मॉडल टाउन थाना पुलिस ने  जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए गए। जिसके बाद करीबन 3 घंटे बाद पता चला कि धारुहेड़ा चुंगी स्थित किसी नए स्कूल की वैन बच्चे को बैठाकर ले गई। ना अभिभावकों ने इस ओर ध्यान दिया कि बच्चा किस स्कूल की वैन में जा रहा है और ना ही स्कूल वैन चालक ने गौर किया कि वो किस बच्चे को अपने स्कूल में ले जा रहा है।

    अभिभावक और स्कूल दोनों की लापरवाही

    यहाँ अभिभावक और स्कूल दोनों की तरफ से लापरवाही बरती गई। यहाँ गौर करने वाली बात ये कि दोनों स्कूलों की वैन पर पीला रंग नहीं था। ना ही स्कूल का नाम –नंबर अंकित किया गया था। जबकि नियमों के मुताबिक स्कूल वाहन पीले रंग का होना चाहिए और जरूरी जानकारी वाहन पर अंकित करनी अनिवार्य है।

    अभिभावकों को अपने बच्चों की तरफ ध्यान देने की जरूरत

    डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस मामले में गलती से अभिभावक ने गलत वैन में बच्चे को बैठा दिया था। जिस बच्चे को पुलिस ने रेसक्यू कर लिया है। उन्होने कहा कि पुलिस ऑपरेशन स्माइल के तहत एक हफ्ते में 5 नाबालिग और 3 बालिग बच्चों को तलाशकर परिजनों को सौंप चूंकि है।

  • सरसों चोरी करने मामले मे दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    सरसों चोरी करने मामले मे दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला जटवाडा वार्ड न. 3 बावल निवासी सुनीता ने शिकायत में बताया कि खेडा मुरार रोड बावल शहीद भगत सिंह पार्क के सामने मेरा खेत है। मेरे खेत में बने कमरे में मैंने सरसों के 32 कट्टे रखे थे। जिनमें करीबन 13-14 क्विंटल सरसों रखी थी। 18/19.12.2022 की रात को मेरे खेत से मेरे कमरे से ताला तोडकर सरसो के 32 कट्टे चोरी कर लिए गये थे।

    जो अब तक मै अपने तौर पर पुछताछ करती रही जो मुझे अब पता चला कि मेरी सरसों टाटा मैजिक सवारी टैम्पो जिसको बलजीत उर्फ फुसु निवासी झाबूआ चलाता है, में लोड करके विपिन निवासी मोहल्ला जटवाडा व उसका एक अन्य साथी चोरी करके लेकर गये थे। सरसो उपरोक्त आरोपीयान ने मिलिभगत करके चोरी की है।

    बावल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने एक आरोपी झाबुआ निवासी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार की शाम पुलिस ने दूसरे आरोपी विपिन निवासी मोहल्ला जटवाडा बावल को गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रेवाड़ी में किया जाट धर्मशाला का उद्घाटन

    उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रेवाड़ी में किया जाट धर्मशाला का उद्घाटन

    उप मुख्यमंत्री चौटाला सोमवार को रेवाड़ी शहर में नवनिर्मित जाट धर्मशाला के शुभारम्भ समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने दीनबंधु सर छोटूराम व महाराजा नाहर सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने जाट धर्मशाला के उद्घाटन पर समाज के सभी वर्गों को बधाई दी और कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु यह धर्मशाला भाईचारे की मिसाल बनेगी।

    चौ. देवीलाल की जनसेवा की भावना अनुरूप सेवा में जुटी है सरकार : उप मुख्यमंत्री

    जाट धर्मशाला के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज राज्य सरकार शिक्षा पर फोकस रखते हुए किसानों को भी तकनीकी रूप से सक्षम करने में भागीदारी निभा रही है। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल जी के गांव के आदमी को बेहतर सुविधाओं के साथ सशक्त बनाने के सपने को साकार किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए पीपीपी से जुड़े जरूरतमंद व पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है।

    आज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सकारात्मक परिवर्तन के साथ सरकार जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने समारोह में जाट समाज के पदाधिकारी से आह्वान किया कि वे इस धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग व्यवस्था शुरू कराते हुए शिक्षा के प्रचार प्रसार में सहभागी बन प्रेरणा दें।