भाई साहब अब अलवर से पानीपत (Panipat) जाने के लिए दिल्ली का झंझट नहीं रहेगा! जी हां एक शानदार और नया हाईवे प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने वाला है जो सीधा अलवर से हरियाणा के पानीपत तक जोड़ेगा। इसका मतलब सीधा ये है कि अब भारी-भरकम दिल्ली ट्रैफिक को चीरते हुए निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली का जो जाम-जंजाल है ना वो अब इस रूट से जाने वालों के लिए बीते दिनों की बात हो जाएगी।
इस हाईवे से यात्रा ना सिर्फ तेज (Fast) होगी बल्कि आरामदायक भी हो जाएगी। रोड ऐसी बनेगी कि एक बार निकल गए तो सीधे पानीपत पहुंच जाओगे बिना कहीं रुके। अब जो दिल्ली के रास्ते लोग परेशान होते थे उनकी मुश्किलें इस हाईवे से खत्म होने जा रही हैं।
नए रूट से बचेगा टाइम और एनर्जी
अभी तक अलवर से पानीपत या फिर हरियाणा के शहरों में जाने के लिए दिल्ली होकर ही जाना पड़ता था। और दिल्ली मतलब – घंटों का जाम, सिग्नल, और थकाऊ ड्राइव। लेकिन अब नया जो रूट बन रहा है, वो अलवर से सीधे रेवाड़ी, बावल, खैरथल, रोहतक होते हुए पानीपत को जोड़ेगा।
इसका फायदा ये होगा कि दिल्ली के हाई-ट्रैफिक (High-Traffic) एरिया से छुटकारा मिलेगा और सीधी, लंबी और स्मूद ड्राइव मिलेगी। रोड को 60 मीटर चौड़ा किया जाएगा और मौजूदा सड़कों को ही अपग्रेड करके इसे स्मार्ट तरीके से डेवलप किया जाएगा।
अब रोड नेटवर्क में आएगा बड़ा सुधार
एक बड़ी वजह ये भी है कि अब अलवर को NCR (National Capital Region) में शामिल कर लिया गया है। NCR में आने के बाद अब यहां सड़कों का असली विकास शुरू होगा। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक शहरों को आपस में जोड़ने के लिए हाई-लेवल कनेक्टिविटी प्लान बनाया गया है।
इससे जयपुर, दिल्ली, मथुरा, भरतपुर, आगरा, अलीगढ़ जैसे शहरों के लिए कनेक्टिविटी पहले से कई गुना बेहतर हो जाएगी। रोड नेटवर्क इतना मजबूत होगा कि लोग सोचेंगे – “क्यों ना अब गाड़ी उठाएं और घूमने निकल जाएं!”
पूर्वी यूपी से सीधा जुड़ाव
अलवर से भरतपुर होते हुए मथुरा और फिर आगरा-अलीगढ़ तक जो सड़क जाती है, अब उसको भी 60 मीटर चौड़ा करने का प्लान है। इस सड़क को हाईवे के रूप में डेवलप करके यहां ट्रैफिक का बेहतर फ्लो लाया जाएगा।
फिलहाल ये सड़क एक नार्मल स्टेट हाइवे के तौर पर है लेकिन अब इस पर भारी वाहन भी आसानी से चल सकेंगे। ये रूट विशेष रूप से यूपी और राजस्थान के बीच के कारोबारियों और यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
अलवर से जयपुर की सड़क होगी अपग्रेड
जयपुर जाने के लिए जो लोग शाहपुरा वाले रूट से निकलते हैं, वो जानते हैं कि ये सड़क कैसी बदहाल है। लेकिन अब सरकार ने इसे भी ठीक करने का मन बना लिया है। सिकंदरा से राजगढ़ होते हुए जो मेगा रोड बन रही है, वो जयपुर के लिए नया और बेहतर विकल्प बन रही है। इस पर ड्राइविंग एकदम “Butter Smooth” हो जाएगी।
टूरिज्म को भी मिलेगा बूस्ट
अलवर का टूरिज्म काफी फेमस है – सरिस्का टाइगर रिजर्व, पांडुपोल हनुमान मंदिर, भर्तृहरि गुफाएं, बैराठ और तालवृक्ष जैसे कई Tourist Spots यहां हैं। लेकिन इन जगहों तक जाने वाली सड़कें बेहद खराब हालत में हैं।
अब नए मास्टर प्लान के तहत इन सभी टूरिस्ट प्लेसेस तक जाने वाले मार्गों को भी चौड़ा और स्मूद बनाया जाएगा। इसका सीधा फायदा टूरिज्म सेक्टर को होगा और लोकल इकोनॉमी को भी जबरदस्त बूस्ट मिलेगा।

Leave a Reply