Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार देर रात एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला पटौदी कुलाना रोड का है। यहां झोपड़ी होटल में 3 बदमाश कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने घुसे थे। बताया जा रहा है कि उस समय होटल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। बदमाशों ने मौका देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक होटल मालिक की पहचान दीपेंद्र उर्फ मोनू जाटोली के रूप में हुई है।
वहीं गोलियां चलने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल मालिक की हत्या रंजिश के चलते की गई है।
होटल के बंद थे सीसीटीवी
खबरों की मानें, तो पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के दौरान होटल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि पहले ही किसी व्यक्ति ने जानबूझकर इन सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। ताकि, यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में फर्जी BPL परिवारों पर सैनी सरकार सख्त, 20 अप्रैल तक करा लें ये काम, वरना दो साल के लिए जाना पड़ेगा जेल

Leave a Reply