Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इन लोगों को भी मिलेंगे बिजली कनेक्शन

Haryana News: Big news for the people of Haryana, now these people will also get electricity connections

Haryana News: हरियाणा में खेतों या गांवों से दूर ढाणियों में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार (Haryana Govt) के निर्देशानुसार डेरों/ढाणियों में रहने वाले उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। योजना के अनुसार, गांव की फिरनी के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले डेरों/ढाणियों को बिजली निगमों द्वारा (निकटतम बिजली आपूर्ति फीडर से) बिजली कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।

उपभोक्ता को देना होगा इतना खर्च

उत्तर हरियाणा बिजली निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीना ने बताया कि जहां लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर तक होगी, वहां उपभोक्ता को केवल सर्विस कनेक्शन चार्ज देना होगा जबकि बाकी खर्च निगम द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं, 300 मीटर से अधिक दूरी पर कनेक्शन जारी करने में एलटी/एचटी लाइन की वास्तविक लागत का 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा वहन किया जाएगा।

शिफ्टिंग की लागत में कमी

उन्होंने बताया कि 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाले डेरे/ढाणियां, जिन्हें कृषि फीडर से बिजली मिल रही है, यदि वे गांव फीडर पर शिफ्ट होना चाहते हैं तो उन्हें शिफ्टिंग की लागत जमा करानी होगी। इसमें भी ट्रांसफार्मर की लागत निगम द्वारा वहन की जाएगी। जहां डेरों/ढाणियों में मौजूदा बिजली कनेक्शन लकड़ी के खंभों या अस्थायी ढांचे का उपयोग करके लगाए गए हैं, वहां निगम द्वारा अपने खर्च पर बुनियादी ढांचा स्थापित किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading