Haryana: हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को 10 दिन में प्रमाण देने का नोटिस

Haryana: हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को 10 दिन में प्रमाण देने का नोटिस

Haryana में विधानसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाने पर राज्य चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। इसमें उन्हें 10 दिन में शपथपत्र के साथ पूरे प्रमाण देने या आरोप वापस लेने के लिए कहा गया है। राहुल गांधी ने 7 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस 22789 वोटों के मामूली अंतर से हारी और यहां सुनियोजित तरीके से वोट चोरी हुई। हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी को नोटिस दिए जाने के बाद अब हरियाणा की राजनीति में गर्माहट आने की संभावना है। आने वाले दिन जहां मौसम के यहां से ठंडे रहने वाले हैं लेकिन राजनीति के नजरिए से यह काफी गर्म दिखाई देंगे।

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये आरोप खोखले हैं, क्योंकि खुद भाजपा भी कई सीटों पर हार चुकी है। मामले में अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर में कांग्रेस को बहुमत वोट मिले, लेकिन ईवीएम से नतीजे बदले गए। उनका दावा है कि 70 सीटों पर बैलेट में बढ़त कांग्रेस की थी, लेकिन नतीजों में भाजपा को 37 सीटें मिल गईं।

Haryana: हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को 10 दिन में प्रमाण देने का नोटिस

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी तेवर दिखाए और कहा कि हम डरने वाले नहीं, चाहे नोटिस भेजो या धमकी दो, सच सामने लाकर रहेंगे।
राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ एक कानूनी नोटिस नहीं, बल्कि आने वाले समय में हरियाणा की सियासत को गरमाने वाले ‘महाभारत’ की शुरुआत माना जा रहा है।

इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के सभी नेता अपने-अपने नजरिए से चर्चा कर रही है एक और जहां कांग्रेस के नेता इसे वोट चोरी बता रहे हैं वही भाजपा के नेताओं ने भी इस मामले में मोर्चा संभाल लिया है और वह स्पष्ट कहते हैं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है बल्कि कांग्रेस को अपने कर्मों का फल मिल रहा है।

कांग्रेस के आरोप और चुनाव आयोग के नोटिस पर क्या होता है यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि कांग्रेस के आरोपों और चुनाव आयोग के नोटिस के बाद हरियाणा की राजनीति में एकाएक गर्मी आ गई है।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading