Tag: NewHighways

  • राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, लोकतंत्र पर हमला, कुमारी शैलजा ने कड़ी निंदा कर जांच की मांग की

    राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, लोकतंत्र पर हमला, कुमारी शैलजा ने कड़ी निंदा कर जांच की मांग की

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के एक प्रवक्ता द्वारा एक न्यूज चैनल पर लाइव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी गई मौत की धमकी अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि हमारे संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात है।

    राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, लोकतंत्र पर हमला, कुमारी शैलजा ने कड़ी निंदा कर जांच की मांग की

    मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और देश की जनता यह सवाल पूछ रही है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है जो राहुल गांधी जैसे जननेता के खिलाफ रची जा रही है? क्या भाजपा अब खुलेआम हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रही है? क्या प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी इस घृणित कृत्य की मौन स्वीकृति नहीं है? कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने सरकार के समक्ष कुछ सवाल उठाए है तो सरकार को उनका जवाब देना चाहिए, केंद्र सरकार जनहित में उठाए गए सवालों से पल्ला नहीं झाड़ सकती। जब केंद्र सरकार राहुल गांधी के सवालों के जवाब नहीं दे रही है तो राहुल गांधी ने ये सवाल जनता की अदालत में रख दिए है। इसी से भाजपा बौखलाई हुई है।

    सासंद कुमारी शैलजा ने कहा है कि वे केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन से मांग करती है कि राहुल गांधी को मौत की धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई हो। भाजपा नेतृत्व को इस कुकृत्य के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कुमारी शैलजा ने कहा कि यह याद रखना होगा कि राहुल गांधी का परिवार पहले ही राष्ट्र की एकता और लोकतंत्र की रक्षा में दो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को शहादत के रूप में खो चुका है। ऐसे में इस प्रकार की धमकियां केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी निडर होकर आरएसएस-भाजपा की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और जनता की आवाज़ को उठा रहे हैं। उन्हें डराने या धमकाने से उनका संकल्प और मज़बूत ही होगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। जितना भाजपा वाले हमें डराएंगे उतना ही हमारा हौसला और मज़बूत होगा।

  • Deepender Hooda: स्वदेशी का नारा लगाने वाली BJP सरकार कपास किसानों को बर्बाद कर विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है

    Deepender Hooda: स्वदेशी का नारा लगाने वाली BJP सरकार कपास किसानों को बर्बाद कर विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है

    चंडीगढ़, 23 सितंबर। Deepender Hooda ने कहा कि बीजेपी सरकार ने विदेशी कपास पर 11% आयात शुल्क खत्म करके भारतीय किसानों की पीठ में छुरा मारने जैसा फैसला किया है। कपास की खेती वाले इलाकों में किसान मज़दूरी, मंडी कारोबार और वस्त्र उद्योग से जुड़े लाखों परिवार इस फैसले से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। किसान पहले ही महंगी खाद-बीज-डीज़ल और लगातार गिरती फसल पैदावार से परेशान हैं। अब सरकार ने उनकी आखिरी उम्मीद भी छीन ली है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाया है, बजाय जवाबी कार्रवाई करने के बीजेपी सरकार ने 11% आयात शुल्क को ख़त्म करके अमेरिका और विदेशी कंपनियों को खुश करने के लिए भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात किया है। स्वदेशी का नारा लगाने वाली बीजेपी सरकार किसानों की नहीं, बल्कि बड़े पूंजीपतियों और विदेशी कंपनियों की जेब भरने के लिए काम कर रही है। उन्होंने मांग करी कि विदेशी कपास पर 11% इम्पोर्ट ड्यूटी वापस बहाल की जाए। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को घरेलू कपास खरीदने के लिए बाध्यकारी नीति बनाई जाए। हरियाणा, पंजाब समेत सभी राज्यों के कपास किसानों को MSP गारंटी मिले, सरकारी खरीद हो।

    Deepender Hooda: स्वदेशी का नारा लगाने वाली BJP सरकार कपास किसानों को बर्बाद कर विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है

    उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कपास किसानों को बर्बाद करके बीजेपी विदेशी कंपनियों और अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाना चाहती है। विदेशी कपास के सस्ते होने से भारतीय कपास की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पाएगा। दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस साल कपास का रकबा 127.67 लाख हेक्टेयर है जो पिछले साल से 6.62 लाख हेक्टेयर अधिक है। किसान अच्छे दाम मिलने की उम्मीद लिए अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंचा लेकिन इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म करने के फैसले से मंडियों में कपास का भाव गिर गया और सरकारी खरीद नहीं होने के चलते किसानों को MSP से करीब ₹2000 कम रेट पर अपनी कपास बेचनी पड़ रही है, बिचौलिए किसानों से मनमानी लूट कर रहे हैं।

    दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का टेक्सटाइल उद्योग 50% से अधिक ‘टैरिफ’ की मार से पहले ही ‘निर्यात बंदी’ के चलते आर्थिक बर्बादी की कगार पर है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कपास पर आयात टैरिफ खत्म करने का फैसला विदेशी कंपनियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने वाला साबित हो रहा है। यह निर्णय हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देशभर के कपास उत्पादक किसानों के लिए विनाशकारी साबित होगा। हरियाणा में लगभग 6.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर कपास की खेती होती है और लगभग 20–22 लाख गाठें (bales) सालाना उत्पादन होता है। आयात शुल्क खत्म होने से विदेशी कपास की लागत घरेलू कपास से ₹5,000–7,000 प्रति कैंडी कम होगी। इसका सीधा असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के किसानों पर पड़ेगा, जहाँ पहले से ही फसल का भाव MSP से नीचे गिर गई है। इस बार केंद्र सरकार ने लंबे रेशे वाले कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8110 प्रति क्विंटल तय किया है। जबकि वास्तविक लागत (C2+50% सूत्र) के हिसाब से यह करीब ₹10,075 प्रति क्विंटल होनी चाहिए। यानी अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य हर किसान को मिल भी जाए तो भी औसतन ₹1,965 प्रति क्विंटल का घाटा उठाना पड़ेगा। अब केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा आयात शुल्क खत्म करने से यह घाटा और गहराएगा।

  • हरियाणा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकोलॉजिस्ट से इलाज कराएं

    हरियाणा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकोलॉजिस्ट से इलाज कराएं

    हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला। अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेगेटिव सोच के शिकार हैं और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता का दृष्टिकोण देश के हित में नहीं है और हमेशा आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं।

    विश्व भारत के साथ हाथ मिलाना चाहता है

    अनिल विज ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के साथ जुड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2011 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज यह तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मविश्वास और सम्मान दिलाया है। आज भारत विश्व स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक रूप से सम्मानित है।

    हरियाणा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकोलॉजिस्ट से इलाज कराएं

    राहुल गांधी ने मोदी को बताया कमजोर प्रधानमंत्री

    राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H-1B वीजा फीस बढ़ाने के फैसले पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “भारत का प्रधानमंत्री कमजोर है।” इसके साथ ही राहुल ने 2017 का पुराना पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अमेरिका के साथ H-1B वीजा मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की। यही कारण है कि अनिल विज ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

    अमेरिका ने H-1B वीजा फीस बढ़ाई

    पिछले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा फीस में बड़ी वृद्धि की घोषणा की। नए आदेश के तहत H-1B वीजा की वार्षिक फीस $100,000 (लगभग 88 लाख रुपये) कर दी गई है। इस फैसले का भारतीय पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ सकता है। अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय H-1B वीजा पर काम करते हैं, और इस नए शुल्क से उनकी नौकरी और कर खर्च पर असर पड़ेगा।

    अनिल विज का संदेश और भारत की उपलब्धियां

    अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर सम्मान और आर्थिक मजबूती हासिल की है। उन्होंने लोगों से कहा कि राहुल गांधी जैसी नेगेटिव सोच से प्रभावित न हों और देश के विकास और अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर ध्यान दें। विज ने यह भी कहा कि भारत आज विश्व समुदाय में एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है।

  • CM नायब सिंह सैनी ने राहुल के वोट चोरी आरोपों पर दिया जोरदार जवाब, हरियाणा के उदाहरण से कांग्रेस की पोल खोली

    CM नायब सिंह सैनी ने राहुल के वोट चोरी आरोपों पर दिया जोरदार जवाब, हरियाणा के उदाहरण से कांग्रेस की पोल खोली

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस को ही वोट कर बताया है। राहुल गांधी के आरोपी के खिलाफ मुख्यमंत्री ने मोर्चा संभालते हुए हरियाणा के कई उदाहरण देकर कहा कि वोट चोरी करने का काम कांग्रेस का रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित, कुछ असफल लोग अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अराजकता फैलाकर इसे खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कैसा लोकतंत्र है, यह सब लोग देख रहे हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लगभग 1 साल होने को है, इसके बावजूद भी ये नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाए हैं।

    हरियाणा में कांग्रेस के वोट चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2009 के विधानसभा चुनावों में सुखबीर कटारिया बोगस वोटिंग मामला खूब चर्चा में रहा था। आरोप मुख्य रूप से फर्जी वोटर आई.डी. कार्ड और झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करके मतदाता सूची में हेरफेर करने पर आधारित थे। मतदाता जागरूक मंच नाम के एनजीओ ने मतदान में हेरफेर के आरोप लगाए। इसी मामले में, 2013 में एक जिला अदालत के निर्देश पर कटारिया के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई।

    CM नायब सैनी ने राहुल के वोट चोरी आरोपों पर दिया जोरदार जवाब, हरियाणा के उदाहरण से कांग्रेस की पोल खोली

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। इस क्षेत्र में मतदान 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। विशेषकर जिला मुख्यालय नूंह में, जिसमें रैना गांव जैसे इलाके शामिल थे। जब लोगों से उनकी अंगुलियों पर इंक मार्क दिखाने को कहा गया, तो बहुत कम मतदाताओं की अंगुलियों पर इंक मार्क थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल के पारस मित्तल ने 6 मई, 2014 को 10 हजार फर्जी वोटरों की लिस्ट भी निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। कई लोगों की लिस्ट उच्च न्यायालय को सौंपी जिनके वोट कैथल और नरवाना दोनों विधानसभा में थे। जांच के बाद 7447 मतदाताओं को फर्जी मानते हुए मतदाता सूची से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से पूछा कि हरियाणा में जब यह सब हुआ उस समय प्रदेश में किसकी सरकार थी?

    नायब सैनी ने कहा कि जिस एजेंसी ‘सेंटर फॉर दा स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज’ की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने आरोप लगाए, उस एजेंसी ने 17 अगस्त को अपनी रिपोर्ट ही वापिस ले ली। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि न तो संविधान खतरे में है, न ही लोकतंत्र खतरे में है, अगर खतरे में है तो कांग्रेस की राजनीति खतरे में है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा का हवाला राहुल गांधी दे रहे हैं, वहां से 2023 में कांग्रेस जीती थी और भाजपा हार गई थी। उन्होंने राहुल गांधी पर सच को तोड़-मरोड़ कर पेश कर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा इस मामले में पहले ही एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है। चुनाव आयोग ने उपयोग किए गए मोबाइल नंबर और आई.पी. पते भी उपलब्ध कराए थे। इसकी जांच कर्नाटक में सी.आई.डी. कर रही है, जहां कांग्रेस की ही सरकार है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें अपनी ही पार्टी की सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है।

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Gen Z पोस्ट ने राजनीति का बढ़ाया तापमान, BJP ने राहुल गांधी को बताया देश विरोधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Gen Z पोस्ट ने राजनीति का बढ़ाया तापमान, BJP ने राहुल गांधी को बताया देश विरोधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Gen Z प्लान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि देश के युवा, छात्र और Gen Z संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा कि वे इस प्रयास में युवाओं के साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र कभी मिटाया नहीं जा सकता।

    बीजेपी का तीखा आरोप

    राहुल गांधी के इस पोस्ट ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी का मकसद देश में अराजकता फैलाना है। कांग्रेस चाहती है कि भारत में वही स्थिति बने जो श्रीलंका और बांग्लादेश में हुई। भाजपा ने राहुल गांधी के Gen Z प्लान को नेपाल की Gen Z क्रांति से जोड़ा। नेपाल में हाल ही में युवा और छात्र सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद और सुप्रीम कोर्ट की इमारतें जलाई, मंत्रियों और राष्ट्रपति के आवासों पर हमला किया। भाजपा अब पूछ रही है कि क्या राहुल गांधी भारत को नेपाल जैसा बनाना चाहते हैं।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Gen Z पोस्ट ने राजनीति का बढ़ाया तापमान, BJP ने राहुल गांधी को बताया देश विरोधी

    प्रदीप भंडारी का बयान

    भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उनका कहना है कि राहुल गांधी “Save Infiltrators” अभियान को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी को देश विरोधी ताकतों का पोस्टर बॉय भी बताया। प्रदीप भंडारी ने साफ किया कि राहुल गांधी का Gen Z प्लान नेपाल में हुई हिंसा की तरह भारत में भी स्थिति पैदा कर सकता है।

    अमित शाह का जवाब

    गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा देश से घुसपैठियों को हटाए बिना नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी “वोट चोरी, वोट चोरी” का नारा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिहार में “वोट अधिकार यात्रा” की, लेकिन अमित शाह ने कहा कि असल में यह यात्रा बांग्लादेशी घुसपैठियों की रक्षा के लिए थी क्योंकि वे कांग्रेस के वोट बैंक का हिस्सा हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी और उनके साथियों को चेतावनी दी कि भाजपा किसी भी हालत में लोगों के अधिकारों को छीने जाने नहीं देगी।

    तेजस्वी यादव और लालू यादव पर निशाना

    अमित शाह ने सिर्फ राहुल गांधी पर हमला नहीं किया, बल्कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव को भी निशाने पर लिया। गृह मंत्री ने कहा कि जब वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं तो लालू यादव की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन इसका कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार से घुसपैठियों को बाहर करना है तो एनडीए को इतनी बड़ी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनानी होगी कि तेजस्वी यादव अगली बार चुनाव लड़ने की हिम्मत भी न कर सकें।

  • AI video controversy: Owaisi ने BJP Assam को बताया हिंदुत्व का घिनौना चेहरा, मुस्लिम समुदाय पर चिंता जताई

    AI video controversy: Owaisi ने BJP Assam को बताया हिंदुत्व का घिनौना चेहरा, मुस्लिम समुदाय पर चिंता जताई

    AI video controversy: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमान (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को असम भाजपा पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने पार्टी द्वारा जारी एक AI-जनित वीडियो की निंदा की, जिसमें यह दिखाया गया था कि अगर भाजपा असम में नहीं होती तो राज्य मुस्लिम बहुल हो जाता। हैदराबाद सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा भारत में मुस्लिमों की मौजूदगी को समस्या के रूप में देखती है। ओवैसी ने कहा, “यह केवल वोट के लिए डर फैलाना नहीं है, बल्कि यह असली हिंदुत्व विचारधारा का घिनौना रूप है। उनके लिए भारत में मुसलमानों का अस्तित्व ही समस्या है। उनका सपना एक मुस्लिम-मुक्त भारत है। इसके अलावा, उनके पास भारत के लिए कोई विज़न नहीं है।”

    वीडियो को बताया अपमानजनक और जनसंहारात्मक

    ओवैसी ने आगे कहा कि पटना हाईकोर्ट ने नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर अपमानजनक वीडियो को हटाने का आदेश दिया था। उन्होंने असम भाजपा के वीडियो को भी उसी दृष्टि से देखा जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा, “यह न केवल अपमानजनक है बल्कि जनसंहारात्मक है। इसमें मुसलमान नागरिकों को खतरे के रूप में दिखाया गया है और उन्हें लगातार दमन की आवश्यकता वाले समूह के रूप में प्रस्तुत किया गया है।” इस बयान के माध्यम से ओवैसी ने भाजपा पर धार्मिक आधार पर विभाजन फैलाने का आरोप लगाया।

    AI video controversy: Owaisi ने BJP Assam को बताया हिंदुत्व का घिनौना चेहरा, मुस्लिम समुदाय पर चिंता जताई

    विपक्ष में हंगामा और राजनीतिक विरोध

    असम भाजपा के आधिकारिक X हैंडल पर “Assam Without BJP” शीर्षक वाला यह AI वीडियो पोस्ट किया गया, जिससे विपक्ष में विरोध की लहर दौड़ गई। वीडियो में दिखाया गया कि मुसलमान सार्वजनिक स्थलों और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और गौरव गोगोई को पाकिस्तान से संबंध बताया गया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाला बताया। AICC सचिव मंसूर खान ने कहा कि यह राजनीतिक प्रचार का सबसे नीच स्तर है और असम के लोग इस विषैले अभियान का जवाब देंगे।

    चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस ने इस वीडियो के खिलाफ चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की भी मांग की। पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनाटे ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किया कि क्या आयोग इस पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, “भाजपा इस तरह से जहरीला प्रचार फैला रही है। क्या आप हमेशा की तरह मौन रहेंगे और इसे उचित ठहराएंगे?” इस बयान से स्पष्ट होता है कि वीडियो ने चुनावी वातावरण में तीखी बहस और विवाद को जन्म दिया है।

  • Vice President election India: सुदर्शन रेड्डी का लालू यादव से मुलाकात, BJP ने कहा- देश की आत्मा बचाने का दिखावा कर रहे

    Vice President election India: सुदर्शन रेड्डी का लालू यादव से मुलाकात, BJP ने कहा- देश की आत्मा बचाने का दिखावा कर रहे

    Vice President election India: देश में उपराष्ट्रपति के चुनाव का महत्व हमेशा ही हाई प्रोफाइल रहता है। इस बार यह चुनाव मंगलवार, 9 सितंबर को होने वाला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर हमला किया है। बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं, लेकिन जब कोई न्यायाधीश चुनावी मैदान में आकर बड़े-बड़े बयान देता है तो सवाल उठते हैं। उन्होंने बताया कि रेड्डी देश की आत्मा बचाने के लिए वोट की बात कर रहे हैं, जबकि वे लालू यादव से मुलाकात कर रहे हैं।

    लालू यादव से मुलाकात को लेकर बीजेपी का सवाल

    रवि शंकर प्रसाद ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चल रहे मामलों का जिक्र करते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप किस तरह के न्यायाधीश हैं, जो भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए व्यक्ति से मुलाकात कर रहे हैं। लालू यादव फोडर घोटाले में सजा पाए हैं और रेल संपत्ति बेचने के मामले में भी उनके खिलाफ चार्जशीट है। ऐसे में किसी भी न्यायाधीश का लालू यादव से मिलकर देश की आत्मा की बात करना पूरी तरह दिखावा है। रवि शंकर प्रसाद ने बी. सुदर्शन रेड्डी और उनके समर्थन करने वाले न्यायाधीशों को भी आड़े हाथों लिया।

    सुदर्शन रेड्डी का लालू यादव से मुलाकात, BJP ने कहा- देश की आत्मा बचाने का दिखावा कर रहे

    देश की आत्मा बचाने की बात पर बीजेपी का हमला

    बीजेपी नेता ने कहा कि हम पार्टी के मंच से यह दिखाने आए हैं कि यह केवल दिखावा है। किसी भी न्यायाधीश को देश की आत्मा बचाने या किसी की अंतरात्मा की बात करने का अधिकार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी के बयान पूरी तरह से नकली हैं और यह पद की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले न्यायाधीश देश के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की गरिमा के लिए सही उदाहरण नहीं हैं।

    उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया और तारीख

    देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी अवधि 10 अगस्त 2027 तक थी। इस कारण से उपराष्ट्रपति चुनाव करवाया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया मंगलवार, 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और परिणाम शाम 6 बजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट डालते हैं। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एनडीए के उम्मीदवार की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है क्योंकि उनके पास संसद में बहुमत है।

    एनडीए की जीत की संभावना और राजनीतिक माहौल

    भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, उनका उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत सकता है। विपक्ष के उम्मीदवार पर बीजेपी के हमले और लालू यादव से मुलाकात को लेकर उठाए गए सवालों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। चुनाव से पहले यह बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा बन गए हैं। देश की जनता और संसद सदस्य इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र की गरिमा को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का यह मुकाबला न सिर्फ पद के लिए, बल्कि राजनीतिक संदेश देने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • हरियाणा में विपक्षी नेता की नियुक्ति पर कांग्रेस में उठी नई लहर, MLA बोले- विपक्षी नेता की नियुक्ति जरूरी

    हरियाणा में विपक्षी नेता की नियुक्ति पर कांग्रेस में उठी नई लहर, MLA बोले- विपक्षी नेता की नियुक्ति जरूरी

    हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी में विपक्षी नेता की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस विधायक जसी पेटवार ने कहा कि विपक्षी नेता का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका ऐलान अभी देरी से हो रहा है।

     राहुल गांधी से सीखने का मौका

    जसी पेटवार ने कहा कि अब जल्द ही पार्टी उच्च कमान विपक्षी नेता का ऐलान कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के पास विपक्ष और सरकार के अनुभव की भरमार है। नए जिला अध्यक्ष उनसे बहुत कुछ सीख पाएंगे।

    हरियाणा में विपक्षी नेता की नियुक्ति पर कांग्रेस में उठी नई लहर, MLA बोले- विपक्षी नेता की नियुक्ति जरूरी

    हरियाणा में कानून-व्यवस्था बड़ी समस्या

    कांग्रेस विधायक ने कहा कि राज्य में अपराध और कानून-व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या है। हर रोज़ हत्या, बलात्कार और फिरौती के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बेरोज़गारी में हरियाणा देश में पहले नंबर पर है। इसके बावजूद कर्मचारियों की छंटनी जारी है।

    वोट चोरी पर राहुल गांधी का मुद्दा

    जसी पेटवार ने कहा कि वोट चोरी सबसे बड़ा मुद्दा है और राहुल गांधी इसे गंभीरता से उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र का सबसे अधिक हनन हरियाणा में हुआ है। जल्द ही वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे करेंगे।

     INLD विधायक आदित्य देवी लाल चौटाला की प्रतिक्रिया

    INLD विधायक आदित्य देवी लाल चौटाला ने कहा कि राज्य में कई मुद्दे हैं जो मानसून सत्र में उठाए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी की वोट चोरी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने समय में भी यही करती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।

  • Haryana: हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को 10 दिन में प्रमाण देने का नोटिस

    Haryana: हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को 10 दिन में प्रमाण देने का नोटिस

    Haryana में विधानसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाने पर राज्य चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। इसमें उन्हें 10 दिन में शपथपत्र के साथ पूरे प्रमाण देने या आरोप वापस लेने के लिए कहा गया है। राहुल गांधी ने 7 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस 22789 वोटों के मामूली अंतर से हारी और यहां सुनियोजित तरीके से वोट चोरी हुई। हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी को नोटिस दिए जाने के बाद अब हरियाणा की राजनीति में गर्माहट आने की संभावना है। आने वाले दिन जहां मौसम के यहां से ठंडे रहने वाले हैं लेकिन राजनीति के नजरिए से यह काफी गर्म दिखाई देंगे।

    भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये आरोप खोखले हैं, क्योंकि खुद भाजपा भी कई सीटों पर हार चुकी है। मामले में अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर में कांग्रेस को बहुमत वोट मिले, लेकिन ईवीएम से नतीजे बदले गए। उनका दावा है कि 70 सीटों पर बैलेट में बढ़त कांग्रेस की थी, लेकिन नतीजों में भाजपा को 37 सीटें मिल गईं।

    Haryana: हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी को 10 दिन में प्रमाण देने का नोटिस

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी तेवर दिखाए और कहा कि हम डरने वाले नहीं, चाहे नोटिस भेजो या धमकी दो, सच सामने लाकर रहेंगे।
    राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ एक कानूनी नोटिस नहीं, बल्कि आने वाले समय में हरियाणा की सियासत को गरमाने वाले ‘महाभारत’ की शुरुआत माना जा रहा है।

    इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के सभी नेता अपने-अपने नजरिए से चर्चा कर रही है एक और जहां कांग्रेस के नेता इसे वोट चोरी बता रहे हैं वही भाजपा के नेताओं ने भी इस मामले में मोर्चा संभाल लिया है और वह स्पष्ट कहते हैं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है बल्कि कांग्रेस को अपने कर्मों का फल मिल रहा है।

    कांग्रेस के आरोप और चुनाव आयोग के नोटिस पर क्या होता है यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि कांग्रेस के आरोपों और चुनाव आयोग के नोटिस के बाद हरियाणा की राजनीति में एकाएक गर्मी आ गई है।

  • Bhupendra Singh Hooda: लगातार पलायन कर रहे उद्योग और बेरोजगारी, अपराध व नशे के दलदल में फंस रहे युवा

    Bhupendra Singh Hooda: लगातार पलायन कर रहे उद्योग और बेरोजगारी, अपराध व नशे के दलदल में फंस रहे युवा

    चंडीगढ़, 28 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि बीजेपी की हरियाणा विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश से लगातार उद्योग पलायन कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि यमुनानगर का प्लाईवुड व बर्तन उद्योग और पानीपत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर हैं। अब ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले 3 साल में हरियाणा की 100 से ज्यादा चावल मिलें भी मध्य प्रदेश में शिफ्ट हो चुकी हैं। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाली प्रदेश के लिए यह ना सिर्फ झटका है, बल्कि सरकार के लिए शर्म की बात है। क्योंकि इससे, हर साल प्रदेश को 100 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। साथ ही हर साल 20 से 25 हजार लोगों का रोजगार भी छिन जाएगा।

    हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान धान के किसानों को देश में सबसे ज्यादा रेट मिलता था। इसलिए किसान खुशी से नारा लगाते थे- कांग्रेस तेरे राज में, जीरी गई जहाज में। इसके चलते प्रदेश के किसानों ने जमकर मेहनत की और देश के चावल निर्यात में हरियाणा की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई। लेकिन बीजेपी की हरियाणा व किसान विरोधी नीतियों के चलते अब ये हिस्सेदारी बमुश्किल 40 प्रतिशत ही रह गई है।

    3 साल में यमुनानगर, करनाल, तरावडी, चीका, घरौंदा, कुरूक्षेत्र, निसिंग, कैथल, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, टोहाना और रतिया से 100 से ज्यादा राइस मिल मध्य प्रदेश पलायन कर चुकी हैं। 30 से 40 कारोबारियों ने मध्य प्रदेश में नए राइस मिल और गोदाम बनाने के लिए जमीन भी खरीद ली है। क्योंकि बार-बार मांग किए जाने के बावजूद बीजेपी सरकार ने मार्केट फीस कम नहीं की। हरियाणा में चावल उद्योग पर 4 प्रतिशत मार्केट फीस लगती है, जबकि मध्य प्रदेश में ये सिर्फ 1.20 प्रतिशत है।

    इतना ही नहीं, हरियाणा की बीजेपी सरकार ने बिजली की दरों में भी बेताहाशा बढोत्तरी करके, उद्योग को भारी चोट मारी है। रही सही कसर बेकाबू अपराध, बदमाशी, माफिया, धमकी और फिरौती के माहौल ने पूरी कर दी व कारोबारियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

    Bhupendra Singh Hooda: लगातार पलायन कर रहे उद्योग और बेरोजगारी, अपराध व नशे के दलदल में फंस रहे युवा

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पहले नोटबंदी और फिर कोरोना के बाद से ही लगातार संकट में चल रहे माध्यम व छोटे उद्योग अब तक उभर नहीं पाए। क्योंकि प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हीं ना किसी तरह की आर्थिक सहायता दी गई, ना कोई रियायत और ना ही कोई सुविधा। उदाहरण के लिए प्लाईवुड उद्योग यमुनानगर की पहचान माना जाता है। लेकिन अब यह उद्योग उत्तर प्रदेश की तरफ पलायन कर रहा है। क्योंकि यूपी सरकार बाकायदा लक्कड़ उद्योग के लिए क्लस्टर बना रही है और कारोबार को काफी छूट दे रही है। जबकि हरियाणा की भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है।

    इसके चलते साल 2017 में यहां जो 380 यूनिट चल रही थीं, वो अब घटकर मात्र 160 रह गई हैं। यानी लगभग आधी यूनिट यहां से पलायन कर चुकी हैं। इसी तरह पंचकूला के उद्योग भी हिमाचल प्रदेश के बद्दी की तरफ पलायन कर रहे हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद की इंडस्ट्री नोएडा-गाजियाबाद का रुख कर रही हैं।

    हुड्डा ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तभी से बड़े निवेश के नाम पर प्रदेश में सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली के आसपास होने वाला सबसे ज्यादा निवेश गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी व रोहतक समेत हरियाणा के तमाम क्षेत्रों में आता था। लेकिन पिछले 11 साल में नया निवेश आना तो दूर, पहले से स्थापित उद्योग भी लगातार पलायन कर रहे हैं। इसके चलते रोजगार सृजन के मामले में प्रदेश पूरी तरह पिछड़ गया है और आज हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी का सिरमौर बना हुआ है।

    उद्योग की बात की जाए तो कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 6 नई आईएमटी (HSDIC औद्योगिक क्षेत्र) बनीं। प्रदेश में मारुती, एशियन पेंटस, एनटीपीसी, रिलाइंस, होंडा, आईओसी, पेनासोनिक, योकोहामा, डेंसो, जैसे बड़े उद्योग लगे थे। रेल कोच फैक्ट्री, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी मंजूर करवाया गया और प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार में हरियाणा को नंबर बन बनाया गया।

    लेकिन बीजेपी ने पूरे कार्यकाल में एक भी आईएमटी स्थापित नहीं की। एक भी बड़ा निवेश नहीं आया। बढ़ते अपराध के चलते उद्योग जगत में दहशत का माहौल बना और छोटे-बड़े उद्योगों ने यहां से पलायन कर लिया। मंजूर शुदा रेल कोच फैक्ट्री, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसे प्रोजेक्ट हरियाणा से बाहर स्थानांतरित कर दिए गए। इसके चलते प्रदेश बेरोजगारी, अपराध, नशा, पलायन, भ्रष्टाचार में देश का नंबर एक राज्य बन गया।