Haryana News: दिव्या के पति के पैसों पर ऐश करता था दिव्या का प्रेमी, मगन सुसाइड केस में पत्नी दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दायर

Haryana News: दिव्या के पति के पैसों पर ऐश करता था दिव्या का प्रेमी, मगन सुसाइड केस में पत्नी दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दायर

Haryana News: डोभ गांव के बहुचर्चित मगन सुसाइड केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं मृतक की पत्नी दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें दिव्या व कांस्टेबल दीपक की बैंक स्टेटमेंट को अहम सबूत के तौर पर पेश किया गया है। बताया गया है कि दिव्या ने पति मगन पर दबाव बनाकर 1.96 लाख रुपये लिए और आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक के खाते में चार बार में 1.96 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। अब पुलिस आरोपी दीपक के खिलाफ जांच पूरी करके सह आरोप पत्र दाखिल करेगी।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कबूलनामे में दिव्या ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के जिला सम्भाजीनगर के गांव घटाम्बरी के दीपक से दोस्ती हो गई थी जो महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल था। 2019 में उसने मगन के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। उसने पहले भी गुजरात के होटलों में काम किया था। अब भी वहीं काम करने लगी। मगन के घरवाले होटलों में काम करने से रोकते थे। इससे परेशान होकर वह मगन व बेटे को रोहतक के डोभ गांव में छोड़कर मुंबई चली गई थी।

Haryana News: दिव्या के पति के पैसों पर ऐश करता था दिव्या का प्रेमी, मगन सुसाइड केस में पत्नी दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दायर

पैसे कमाने के लिए होटलों में डांस बार में काम करने लगी। इसका पति मगन को पता चल गया। दीपक का नाम लेकर वह उसे परेशान करती थी। दिव्या ने कबूलनामे में बताया कि दीपक ने कहा कि मगन के पास पैसे हैं, उसे प्रमोशन के लिए जरूरत है। इसके बाद उसने दीपक के लिए मगन से पैसे मांगने शुरू कर दिए।

पुलिस आरोप पत्र में बताया गया है कि 9 जून 2025 को मगन ने दिव्या के खाते में 96,000 व 94,000 रुपये भेजे थे। उसी दिन दिव्या ने अपने खाते से दीपक के खाते में दो बार में 49000-49000 रुपये दो बार में भेजे। इसके बाद 10 जून को फिर 49000-49000 रुपये की दो ट्रांजेक्शन की। इस तरह कांस्टेबल दीपक के खाते में 1.96 लाख रुपये दिव्या ने भेजे। जब मगन को इसका पता चला तो वह कहासुनी करने लगा। इसके बाद दिव्या व दीपक ने मगन को ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

आरोपी दिव्या के वकील ने बताया कि अदालत में कबूलनामे की कोई अहमियत नहीं है। असल में मगन ही दिव्या पर नौकरी का दबाव बनाता था। दिव्या के खाते से भिवानी चुंगी स्थित एटीएम से 7.09 लाख रुपये निकाले गए हैं। अदालत के अंदर दिव्या के बैंक की स्टेटमेंट दाखिल कर दी है। एएसजे शेलेंद्र सिंह की अदालत में वीरवार को दिव्या की जमानत पर सुनवाई थी जो 8 सितंबर तक टल गई है।

दूसरे आरोपी दीपक के केस में वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दीपक को पहले 4 सितंबर तक जमानत दी गई थी। उसकी जमानत को अब स्थायी कर दिया गया है। बहु अकबरपुर थाने के जांच अधिकारी एएसआई संजय यादव ने दिव्या के खिलाफ ही आरोप पत्र दाखिल किया है। दीपक के खिलाफ एसपी की तरफ से डीएसपी महम ऋषभ सोढ़ी के नेतृत्व में गठित एसआईटी सह आरोप पत्र दाखिल करेगी।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading