Haryana News: कौन है आर्यन मान, जो ABVP के बैनर पर बने DUSU अध्यक्ष

Haryana News: कौन है आर्यन मान, जो ABVP के बैनर पर बने DUSU अध्यक्ष

Haryana News: एबीवीपी की छात्र राजनीति करने वाले आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए आर्यन इस समय सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं। आर्यन की चर्चा का मुख्य कारण यह है कि संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, रवि किशन जैसे बॉलीवुड के एक्टरों की मान के लिए वोट की अपील गई।

आर्यन की पांचवी तक की पढ़ाई बहादुरगढ़ के सेंट थॉमस स्कूल से हुई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में के जीडी गोयनका स्कूल से उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद से ही आर्यन डीयू के छात्र हैं।

Haryana News: कौन है आर्यन मान, जो ABVP के बैनर पर बने DUSU अध्यक्ष

ABVP के छात्र आंदोलनों में सक्रिय

वह दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएट (बी. कॉम) हैं। वर्तमान समय में आर्यन दिल्ली विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए) कर रहे हैं। आर्यन लंबे समय से ABVP के छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं। वह फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं। आर्यन मान एक एक्टिव फुटबॉल प्लेयर भी हैं।

परिवार की पृष्ठभूमि

आर्यन मान का परिवार शराब कारोबार और हरियाणा की राजनीति में गहरा प्रभाव रखता है। उनके दादा स्व. श्रीचंद मान लोवा सत्रह खाप के लंबे समय तक प्रधान रहे। उनके पिता सिकंदर मान झज्जर के बेरी इलाके में एडीएस स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड नामक शराब फैक्ट्री के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और लोवा कलां गांव के दो बार सरपंच रह चुके हैं। आर्यन के ताया दलबीर मान भी एक प्रमुख शराब कारोबारी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं। हालांकि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद उनका रुझान भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर हो गया।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading