सत्य खबर । चंडीगढ़
राज्य में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा हर रोज औसतन 3100 तक पहुंचने के बाद एक बार फिर दो हजार से 2200 के आसपास आ गया है। हरियाणा के सिर्फ छह जिले ऐसे हैं, जो पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे लाने के आह्वान को पूरा कर रहे हैं। जबकि प्रदेश के 16 जिलों में मृत्यु दर 1.1 प्रतिशत से लेकर 2.4% तक पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा मृत्युदर फतेहाबाद में 2.4% और सबसे कम 0.2% महेंद्रगढ़ की है।
हरियाणा में covid का कहर जारी, 24 घंटे में 25 मौतें व 2122 पॉजिटिव केस मिले
हरियाणा की मृत्यु दर 1.02% है। राज्य में 24 घंटे में 2484 मरीज ठीक हुए। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,06,001 हो गया है। गुरुवार को जहां एक्टिव मरीज 21 हजार के पार हो गए थे वहीं शुक्रवार 20,970 एक्टिव रह गए। इनमें 415 सीरियस है। वेंटीलेटर पर 52 और 363 ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर हैं। पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई।
अब तक 2356 लोगों की जान चुकी है। इनमें 518 यानी 22% मरीजों की जान नवंबर में गई है। शुक्रवार को फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 5, गुड़गांव व हिसार में 4-4 और रोहतक व भिवानी में 3-3 मौतें हुईं। प्रदेश में एक दिन में 2148 नए मरीज मिले हैं।
Aluminium recycling data analysis Aluminium scrap industry certifications Scrap metal trade negotiations