सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :3 fellow sisters of Wazirabad were honored in the “Yashaswini” felicitation ceremony by CRPF in Gurugram.
निगम क्षेत्र के गांव वजीराबाद की रहने वाली विश्व रिकार्डधारी तीन सगी बहनों को महिला मोटर साइकिल “यशस्विनी” अभियान/ अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कादरपुर गुरूग्राम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरुग्राम नगर निगम के गांव वजीराबाद की रहने वाली तीन सगी बहनों को क्षेत्र के विधायक संजय सिंह, दिलीप सिंह अम्बेस (पुलिस उप महानिरीक्षक), एवं आशीष कुमार झा (कमांडेंट) ने बेटियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
बता दें कि खिलाड़ी प्रिया यादव, गीता यादव, और रितु यादव ने कई बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर कई बार जीत अपने नाम चुकी हैं,वही एक साथ खेलकर विश्व रिकार्ड भी बना चुकी हैं।
Also Read : हरियाणा में अब 28 अक्टूबर की भी होगी सरकारी छुट्टी, जानिए वजह
हाल ही में तीनों बहनों ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ताइक्वांडो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। जिनको प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सम्मानित कर जीत की बधाई दी थी।