सैनिकों की शहादत से गुस्साएं फ्रंट ने चीन के खिलाफ की नारेबाजी
सत्य खबर सफीदों: चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत से गुस्साएं डा. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकम्त्र्ताओं ने शनिवार को नगर के महाराजा अग्रसेन चौंक पर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर फं्रट के कार्यकत्र्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि प्रकट की तथा लोगों से चाइना के सामान का बायकाट करने कर अनुरोध किया। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि सैनिकों की शहादत का बदला लिया जाए। अपने संबोधन में फं्रट के कुलदीप सौलंकी व अन्य कार्यकत्र्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। चीन के नापाक हरकत के कारण हमने अपने कई वीर जवानों को खो दिया। सीधी लड़ाई में चीन भारत के सामने कहीं नहीं टिकेगा। चीन शुरू से ही भारत को धोखा देता रहा है। हम सभी भारतीयों को अविलम्ब चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। भारत सरकार चीनी वस्तुओं के आयात पर रोक लगाए।
Scrap aluminum melting Aluminium alloy reprocessing Scrap metal end-of-life management