सत्यखबर, जींद, अशोक छाबड़ा
अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए निधि समर्पण (धन संग्रह) अभियान की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित सभी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 27 जनवरी से पहले तैयारी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में लगभग 50 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए 12 हजार से अधिक टोलियां बना दी गई हैं। 6,848 गांवों में टोलियां पहुंचेंगी। राम मंदिर निर्माण से देश के करोड़ों लोगों को जोडऩे के लिए विश्व हिदू परिषद (विहिप) ने निधि समर्पण अभियान शुरू कर दिया है। यह देश के विभिन्न राज्यों में 15 जनवरी से 27 फरवरी के दौरान चलाया जाना है। हरियाणा में अभियान एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित सभी संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी है। बैठक के मुताबिक अभियान का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। अभियान से प्रदेश के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों को भी जोड़ा जाना है। इसके लिए अधिकतर संगठनों से संपर्क किया जा चुका है। यही नहीं समाज के अधिकतर प्रबुद्ध लोगों से संपर्क किया जा चुका है। प्रत्येक टोली में समाज को एकाध अग्रणी व्यक्ति होगा ताकि अभियान को लेकर बेहतर संदेश जाए। प्रदेश के सभी संतों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
राममय बनाया जाएगा प्रदेश का माहौल
निधि समर्पण अभियान को लेकर पूरे प्रदेश का माहौल राममय बनाने की दिशा में भी प्रयास तेजी से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए महिला एवं पुरुष कीर्तन मंडलियों से भी संपर्क किया जा रहा है। प्रदेश के सभी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को निधि समर्पण अभियान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए हरियाणा का एक-एक व्यक्ति अपना योगदान देने को तैयार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभियान शुरू होने से पहले ही लोग योगदान देने के लिए आगे आने लगे हैं। अपेक्षा से अधिक हरियाणा की ओर से रामकाज में योगदान जाएगा। प्रांत के 6,848 ग्रामों व 1202 बस्तियों में 45000 कार्यकर्ता टोलियों में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। हरियाणा में यह अब तक का सबसे बड़ा जन जागरण अभियान होगा। अभियान की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। एक से 27 फरवरी तक प्रदेश में अदभुत माहौल दिखाई देगा।
-राजेश गोयल,प्रचार प्रमुख हरियाणा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरियाणा
https://www.youtube.com/watch?v=tfiOtY5nwzs
Aluminum scrap market analysis Aluminium scrap safety standards Scrap metal assessment