सत्यखबर, जींद,अशोक छाबड़ा
हरियाणा का एनसीआर इलाका कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1554 पहुंच गई। 50 नए मरीज आए, जिसमें से अकेले फरीदाबाद से 21 मरीज हैं। वहीं नूंह, पंचकूला में 1-1, महेंद्रगढ़ में 3 और करनाल में 4, रेवाड़ी में 5, सोनीपत में 15 नए मरीज आए हैं। शुक्रवार को 3 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, इसके बाद अब तक 884 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। करनाल में यूपी से आने वाले दो नाई भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
हरियाणा में अब 651 एक्टिव मरीज
हरियाणा में इस समय 651 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। अभी तक 1 लाख 9 हजार 481 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1 लाख 3 हजार 683 के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 4244 रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 1554 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 19 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट गिरकर 57.59 फीसदी पर आ गया है। वहीं डबलिंग रेट 17 दिन पर चला गया है।
करनाल में यूपी से लौटे दो नाई कोरोना पॉजिटिव
करनाल में शुक्रवार को चार मरीज मिले। दो मरीजों की हिस्ट्री मुंबई की बताई जा रही है। जबकि दो मरीज यूपी से लौटे थे। यूपी से आने वाले मरीज नाई का काम करते हैं। जिला प्रशासन को जैसे ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली, तत्काल उस इलाके को सील कर दिया गया और कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। पूरे इलाके के सैनिटाइजेशन का काम जारी है।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1554 पहुंचा
अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ-साथ गुडग़ांव में 405, फरीदाबाद में 297, सोनीपत में 195, झज्जर में 97, नूंह में 67, अंबाला में 47, पलवल में 51, पानीपत में 60, पंचकूला में 26, जींद में 27, करनाल में 46, रोहतक में 24, महेंद्रगढ़ में 39 रेवाड़ी में 23, सिरसा में 14, फतेहाबाद में 11, यमुनानगर में 9, हिसार और कुरुक्षेत्र में 26-26, भिवानी में 11, कैथल में 10, चरखी-दादरी में 8 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। हरियाणा में अब कुल 884 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 193, फरीदाबाद में 138, सोनीपत में 139, नूंह में 65, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 39, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 18, करनाल में 16, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 9, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 4, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 7, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Aluminium scrap auditing Scrap aluminum pricing Metal recycling and salvage
Scrap metal auctions Ferrous material stakeholder communication Iron scrap reclaiming strategies
Ferrous scrap dealers, Iron scrapyard, Scrap metal export regulations