सत्य खबर, पानीपत
प्यार के बाद लव मैरिज, फिर बेटी का जन्म। जिंदगी ठीक चल रही थी लेकिन इस 7 साल बाद कुछ और ही कहानी बन गई। घर में एसी लगाने आए मैकेनिक से महिला को प्यार हाे गया। एक रात पति की नींद खुली तो वह मैकेनिक से बात करते पकड़ी गई। महिला ने गलती मानी पर अगले ही दिन वह घर से लापता हो गई। पति-पिता मैकेनिक के घर गए तो उन्होंने एक पता दिया, लेकिन वो गलत निकला।
सिटी थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने बताया कि पति ने मैकेनिक के खिलाफ पत्नी को भगाकर ले जाने का केस दर्ज कराया। दो दिन बाद पत्नी जींद में मिल गई। उसने अपनी मर्जी से जींद जाने के बारे में बयान दिए हैं। पति ने बताया कि उसकी शादी इंसार बाजार निवासी युवती से 2013 में हुई थी। यह प्रेम विवाह था। उनकी 4 साल की एक बेटी है।
https://youtu.be/bteNLkNnU7k
जून 2020 को विरेंद्र उनके घर पर एसी लगाने आया था। तब युवक घर पर नहीं था, घर पर लाइट नहीं होने की वजह से वह पत्नी को अपना नंबर दे गया। लाइट आने पर पत्नी ने उसे फोन किया तो वह घर आकर एसी लगा गया। इसके बाद विरेंद्र व उसकी पत्नी बातचीत करने लगे। 8 अक्टूबर की देर रात 12:35 बजे अचानक पति की आंख खुली तो पत्नी वाॅट्सएप के जरिए मैकेनिक से बात कर रही थी। मोबाइल में चैटिंग व वीडियो भी थी। रात को ही युवक पत्नी व बेटी को लेकर ससुराल चला गया। वहां पत्नी ने पिता के सामने गलती मान माफी मांग ली। पत्नी व बेटी को मायके छोड़कर युवक घर आ गया। अगले दिन सुबह पत्नी घर से निकल गई।
मैकेनिक के घरवालों ने दिया गलत एड्रेस
वह ससुर को लेकर मैकेनिक के घर पहुंचा। तब पता चला कि महिला वहां आई थी और चली गई। विरेंद्र करीब 15 दिनों से मां के साथ जींद में है। वे जींद पहुंचे तो एड्रेस गलत निकला। पति ने सिटी थाने जाकर आरोपी मैकेनिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
Scrap aluminium import procedures Scrap aluminium purification Scrap metal investment opportunities
многопрофильная медицинская клиника профилактики купить справку без врачей где сделать справку медицинскую из поликлиники