सत्य खबर, चण्डीगढ़
हैकर्स के हौंसले इस कद्र बुलंद हैं कि आम आदमी तो क्या उन्होंने हरियाणा के दो दिग्गज राजनेताओं के ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए हैं। पहले हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अकाउंट के प्रोफ ाइल में ही छेड़छाड़ कर भूपेंद्र के साथ /@iLove Albaik लिखा गया है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर उस पर उर्दू में मैसेज लिखा गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार शाम को अंतिम मैसेज 6:15 बजे किया था। इसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर आइसोलेट होने की जानकारी दी थी। वहीं रविवार सुबह उनके अकाउंट को हैक कर प्रोफ ाइल में छेड़छाड़ की गई है। बता दें कि भूपेन्द्र हुड्डा के 302.1 फ ॉलोअर्स हैं और वो 329 लोगों को फ ॉलो करते हैं।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी ट्वीट अकाउंट हैक किया गया है। उस पर उर्दू में लिखा गया है कि शुभ प्रभात अंकल स्पूकी और हाईब्रीड आप पर हैं। रविवार सुबह 11:16 पर ये ट्वीट किया गया है। हालांकि दोनों ही नेताओं द्वारा समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहीं दो बड़े नेताओं के ट्वीट हैक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।
Aluminium recycling software Aluminium scrap industry certifications Metal scrap reprocessing