सत्य खबर, चण्डीगढ़
पिछले एक महीने से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हरियाणा वासियों को प्री मानूसन ने राहत प्रदान की है। जिसके बाद किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है। हरियाणा प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्री.मानसून के तहत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा कई जिलों में बीते दिनों तेज बारिश भी हुई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा में 21 जून तक बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। प्री.मानसून के कारण प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पूर्व प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। वहीं ये बारिश किसानों के लिए भी वरदान साबित हो रही है। बीत दो दिन बारिश होने से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है तथा 21 जून तक यह गिरावट जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश में काफ ी समय से लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की भविष्यवाणी की और प्रदेश में प्री.मानूसन के चलते कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में हीट वेव का दीएंड होने वाला है। इससे पहले लोगों को एक सप्ताह से हीट वेव के चलते काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जून तक हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके लिए विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
21 जून का राशिफल : इन राशि वालों पर आज हनुमान जी रहेंगे मेहरबान
वहीं राज्य में बारिश होने से उत्तरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं। बताते चले कि प्रदेश में ये बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस समय प्रदेश में किसान धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बारिश उनके लिए ज्यादा जरूरी थी। इससे उनको धान की बिजाई करने में आसानी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 21 जून तक बारिश चल सकती है। ऐसे में जहां बारिश से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं साथ ही ये बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी बनेगी और तापमान में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की जा सकती है। जो मानूसन आने तक जारी रह सकती है।
Scrap Copper sorting Recycled copper raw materials Scrap metal safety protocols
Copper cable recycling tips, Environmentally-friendly metal disposal, Copper bar recycling
Metal recovery facility Ferrous scrap reclaimer Iron waste drop-off
Ferrous material regenerating, Scrap iron yard, Scrap metal transportation regulations