हरियाणा

नारायणगढ़ की छात्रा प्राची ने 479 व अंजली वर्मा ने प्राप्त किए 477 अंक

सत्यखबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान) – श्री मद् भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ की छात्रा प्राची ने 479 अंक व अंजली वर्मा ने 477 अंक प्राप्त कर नारायणगढ़ शहर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। प्राची व अंजली वर्मा की सफलता पर परिजनों को गर्व है। परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद से ही प्राची व अंजली वर्मा के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई। प्राची के पिता जी सुधीर कुमार श्री मद् भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य के पद कर कार्यरत हैं।

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

वार्ड 2 की पार्षद सुधा शर्मा व उनके पति समाज सेवी नरेन्द्र देव शर्मा ने अग्रणी स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पार्षद सुधा शर्मा ने अंजली वर्मा व उनके परिजनों को वार्ड 2 स्थित उनके घर जाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंजली वर्मा ने अपने परिवार के साथ-साथ नारायणगढ़ शहर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। सुधा शर्मा ने कहा कि उनकी ओर से अंजली वर्मा को उच्च शिक्षा के लिए पूरी मदद दी जायेगी।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

Back to top button