सत्य खबर, करनाल । Bjp MLA and ex-Congress MLA’s case reaches court
करनाल में नीलोखेड़ी हलके से भाजपा विधायक और असंध की पूर्व कांग्रेस विधायक का पारिवारिक विवाद अब राजनीति से हटकर कोर्ट तक पहुंच चुका है। विवाद दोनों परिवारों के विवाह संबंधों का है। भाजपा विधायक धर्मपाल गोंदर के बेटे शिव कुमार और असंध की पूर्व कांग्रेस विधायक राजरानी पूनम की बेटी कविता का तलाक के बाद बीते नवंबर माह से विवाद शुरू हुआ था।
Also Read: तिहाड़ जेल में तेवतिया के मर्डर में आया नया मोड, जानिए कैसे
पहले पुलिस ने महिला पक्ष की शिकायत पर लड़के वालों पर मामला दर्ज किया था। अब विधायक धर्मपाल गोंदर के पौत्र अरमान की शिकायत पर एक्स MLA राजरानी पूनम उनके पति और मां कविता पर चोरी करने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है। पूर्व विधायिका का परिवार पानीपत में रहता है। दोनों पक्षों की यह लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
पूर्व विधायक राजरानी की बेटी कविता की शादी 2004 में भाजपा विधायक धर्मपाल गोंदर के बेटे शिव कुमार के साथ हुई थी। जिसका 2021 में तलाक हो गया था। जिसके बाद शिव कुमार ने दूसरी शादी की थी। तलाक के बाद कविता के पास CHD सिटी में जो मकान था वह दोनों बच्चों को मिला था।
बीते नवंबर महीने में कविता ने अपने पति शिव कुमार के खिलाफ उसके मकान में हथियारों के साथ घुसकर जान से मारने की धमकी देने और गाड़ी चोरी करने की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। अब यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कल इस मामले में अदालत में सुनवाई है।
Also Read: कलयुगी बेटे को मां के साथ दुष्कर्म की सजा मृत्यु होने तक जेल में रह कर काटनी पड़ेगी।
वहीं अब सदर थाना पुलिस ने विधायक धर्मपाल गोंदर के पौत्र अरमान की शिकायत पर पूर्व विधायक नानी राजरानी पूनम, नाना कर्मचंद और मां कविता पर घर से सोने चांदी के आभूषण और 42 हजार चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में अरमान ने बताया है कि बीती 25 दिसंबर को वह करनाल में घर पर अपने कुछ दस्तावेज लेने आया था।
घर की चाबी से दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने ड्राइवर संदीप कुमार को बुलाया। उसने बताया कि बीती 2 नवंबर को रात 9 बजे आपकी मम्मी कविता और नाना-नानी ने यह ताला तुड़वाया था। जिसके बाद उन्होंने घर में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
Also Read: अतीक-अशरफ के हत्यारे का क्या है हरियाणा कनेक्शन, जानिए इस खबर में
वहीं इस मामले में पूर्व विधायक के बेटे पुनीत का आरोप है कि उसकी बहन कविता द्वारा जो शिव कुमार पर मामला दर्ज करवाया था। उसकी 20 अप्रैल को अदालत में सुनवाई है। अब सत्ता का फायदा उठाकर पुलिस पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है ताकि वह कोर्ट में कल जज के सामने अपने बचाव में काउंटर कर सके। Bjp MLA and ex-Congress MLA’s case reaches court
Copper scrap fabrication Sell copper scrap Metal recycling recovery
Copper cable scrap export requirements, Scrap metal reclaiming plant, Copper tube bar scrap acquisition