सत्यखबर, रोहतक। Permission granted to celebrate Parshuram’s birth anniversary
रोहतक के पहरावार में 21मई रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने नवीन जयहिंद को अनुमति दे दी है। 21 मई को पहरावर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जश्न की जीत को मनाया जायेगा,जिसमे हजारों की में परशुराम भक्त पहुंचेंगे। भगवान परशुराम जन्मोत्सव परमिशन के लिए प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर व परमिशन देने में आनाकानी करने पर नवीन जयहिंद आज खुद रोहतक के लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे।
ALSO READ: सीएम के प्रिंसिपल ओएसडी पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के सबूत आये सामने : अनुराग ढांडा
नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया की प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की लिखित स्वीकृति दे दी है लेकिन हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने को लेकर अब भी सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए पेंच अटका रही है जिसको लेकर नवीन जयहिंद पुलिस अधीक्षक से भी मिले। जयहिंद ने आगे कहा की जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सफर कर सकते है। लोगो को शादी के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति मिल सकती है तो आखिर परशुराम भक्तो और परशुराम भगवान के मान सम्मान के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती।
ALSO READ: समीर वानखेड़े और शाहरूख खान के बीच हुई थी यह बातचीत
आपको बता दे की बीती 23 अप्रैल को नवीन जयहिंद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पहरावर की जमीन पर करवाने का एलान किया था लेकिन नगर निगम ने जमीन पर मालिकाना हक़ जताते हुए नवीन जयहिंद को इसकी स्वीकृति नहीं दी थी साथ ही जयहिंद द्वारा भगवान परशुराम व परशुराम के भक्तों के सम्मान के लिए जयहिंद ने स्वम को इस जमीन पर न आने तक की बात कोर्ट में कह दी थी। नवीन जयहिंद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कार्यक्रम को एक महीने के लिए टाल दिया था जिसके बाद अब 21 मई को नवीन जयहिंद ने एक बार फिर से जन्मोत्सव मनाने की अनुमति मांगी थी जिसे आज प्रशासन की तरफ से स्वीकृति मिल गयी है।
ALSO READ: मौसम अपडेट: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली एनसीआर का मौसम
नवीन जयहिंद ने बताया की प्रशासनिक अधिकारियो ने इस दौरान उनका पूरा सहयोग किया और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों का भी भरोसा जताया । जयहिंद ने कहा की हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा पर रोक लगाना सरकार की चाल है अधिकारियो को आगे कर केवल मोहरा बनाया जा रहा है। अधिकारियो ने जयहिंद को आश्वासन दिलाया है की वो उनकी हर संभव से संभव मदद करेंगे।
ALSO READ:विवाद के बाद इतनी कमाई वाली फिल्म बनी द केरल स्टोरी
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के जश्न की जीत की करो तैयारी आ रहे है फरसाधारी नवीन जयहिंद ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के जश्न की तैयारी जोरों शोरों पर है और फरसाधारी, मुंडन धारी व 36 बिरादरी के भाईचारे के साथ की वजह से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और पहरावर की जमीन समाज को मिली है। जयहिंद ने 36 बिरादरी के भाईचारे व समाज के सभी धर्मों को 21 मई रविवार पहरावर का न्योता दिया हैं । इस दिन देशी घी का प्रसाद भी भक्तो में बांटा जाएगा। Permission granted to celebrate Parshuram’s birth anniversary